Breaking
Sat. Mar 28th, 2026

चोरी का समान खरीदने वाले किराना व्यापारी गिरफ्तार..

चोरी का समान खरीदने वाले किराना व्यापारी गिरफ्तार..
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 गंडई पंडरिया // किराना दुकान से सिगरेट, बीडी, गुटका एवं गल्ला में रखे चिल्हर पैसा करीबन 5 हजार रू. की चोरी करने वाले आरोपी को गंडई पुलिस ने गिरफ्तार कर दोनो आरोपियों को ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेज दिया है। 

 

solar pinal
solar pinal

जानकारी अनुसार हसन खॉन पिता रसीद खॉन निवासी वार्ड क्र.09 गंडई द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि 17 नवंबर के दरम्यानी रात को गंडई बाजार एरिया में स्थित उसके किराना दुकान के शटर का ताला टुटा तोड़ चोरों ने गल्ला में रखे चिल्हर पैसा करीबन 5000 रू. तथा दुकान में रखे पुड़ा, बीडी पुड़ा कीमती लगभग 10हजार रू. को कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है जिसकी कि रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध धारा 457, 380, 411 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।चोरी का समान खरीदने वाले किराना व्यापारी गिरफ्तार..चोरी का समान खरीदने वाले किराना व्यापारी गिरफ्तार..

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

विवेचना के दौरान तत्काल टीम तैयार कर किराना दुकान में चोरी करने वाले का पता तलास किया गया व संदेही राहूल गायकवाड से सख्ती से पूछताछ किया गया जिनके द्वारा किराना दुकान का ताला तोडकर बीडी, सिगरेट एवं नगदी रकम की चोरी कर चोरी के समान को टीकरीपारा वार्ड क्रमांक 12 स्थित शंकर देवागन के किराना दुकान में बेचना स्वीकार किया गया।

खरीदने वाले दुकानदार भी आया गिरफ्त में 

आरोपी के निशादेही पर किराना व्यापारी शंकर देवागन से पूछताछ किया जिनके द्वारा राहूल गायकवाड से समान खरीदना बताने पर उसके किराना दुकान को चेक किया गया एवं चोरी के समान को उनके दुकान से जप्त किया गया। आरोपी राहूल गायकवाड़ पिता चुन्टी पिता विरेन्द्र गायकवाड़ उम्र 19 साल निवासी वार्ड नं. 08 महामायापारा गंडई एवं चोरी का समान खरीदने वाले आरोपी शंकर देवांगन पिता स्व पिताम्बर देवांगन उम्र 40 साल निवासी वार्ड क्र. 12 टिकरीपारा गंडई को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है।


Rohit dewangan-gandai
रिपोर्ट : रोहित देवांगन, गंडई
विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें..6267204197



खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
खैरागढ़ में चैत्र नवरात्र की तैयारी पूरी, कल होगी ज्योति कलश स्थापना खैरागढ़। नगर सहित पूरे क्षेत्र के देवी मंदिरों में चैत्र नवरात्र को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार से प्रारंभ हो रहे वासंती नवरात्रि के अवसर पर शहर के प्रमुख मां दंतेश्वरी माता मंदिर, मां शीतला मंदिर सहित सभी देवी मंदिरों में ज्योति कलश की स्थापना की जाएगी। मां दंतेश्वरी मंदिर के पुजारी डॉ. मंगलानंद झा ने बताया कि यह मंदिर खैरागढ़ का सबसे प्राचीन देवी मंदिर है, जहां हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु नवरात्रि के दौरान पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि चैत्र प्रतिपदा से हिंदू नववर्ष की भी शुरुआत होती है और इस बार विक्रम संवत 2083 का नाम ‘रुद्र’ संवत्सर रहेगा। उन्होंने नवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष में चार नवरात्रि होती हैं, लेकिन आश्विन और चैत्र नवरात्रि विशेष रूप से प्रमुख मानी जाती हैं। चैत्र नवरात्रि को वासंती नवरात्रि भी कहा जाता है। मुहूर्त को लेकर फैली भ्रांतियों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि ज्योति प्रज्वलन का कोई विशेष मुहूर्त नहीं होता, बल्कि कलश स्थापना, नवग्रह, गौरी-गणेश, सप्तमातृका, षोडश मातृका और योगिनी की स्थापना के लिए निश्चित समय होता है। मां दंतेश्वरी मंदिर में दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कलश स्थापना की जाएगी। इसके बाद शाम के समय श्रद्धालु अपने नाम से स्थापित ज्योति कलश प्रज्वलित करेंगे। मंदिर प्रबंधन के अनुसार मां दंतेश्वरी मंदिर में इस वर्ष करीब 330 ज्योति कलश स्थापित किए जाएंगे, जबकि इतवारी बाजार स्थित मां शीतला मंदिर में लगभग 250 ज्योति कलश स्थापित होंगे। खास बात यह है कि मां दंतेश्वरी मंदिर में देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु अपनी आस्था के अनुसार ज्योति प्रज्वलित करवाते हैं। अबू धाबी, जर्मनी और कनाडा जैसे देशों में रह रहे श्रद्धालु भी मंदिर से जुड़े रहते हैं और नवरात्रि में अपनी सहभागिता निभाते हैं। चैत्र नवरात्रि को लेकर पूरे खैरागढ़ में भक्ति और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।