Breaking
Tue. May 26th, 2026

शादी के झांसे में लेकर शादीशुदा महिला सिंगर से बनाया शारीरिक संबंध..मामला दर्ज

शादी के झांसे में लेकर हेड कॉन्स्टेबल के बेटे ने शादीशुदा महिला सिंगर से बनाया शारीरिक संबंध..मामला दर्ज
खबर शेयर करें..

क्राइम खबर डेस्क खबर 24×7 दुर्ग // जिले में एक ऑर्केस्ट्रा सिंगर से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी दुर्ग पुलिस में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल का बेटा है। बताया जा रहा है कि आरोपी शादीशुदा महिला को शादी के झांसे में लेकर अपने दोस्त के घर ले गया था। वहां उसने महिला से शारीरिक संबंध बनाया। फिर बाद में कहा कि अब घरवाले शादी के लिए तैयार नहीं हैं, शादी नहीं कर पाऊंगा। जिसके बाद मामला थाने पहुंचा है। मामला स्मृति नगर चौकी क्षेत्र का है।शादी के झांसे में लेकर हेड कॉन्स्टेबल के बेटे ने शादीशुदा महिला सिंगर से बनाया शारीरिक संबंध..मामला दर्ज

आरोपी योगेश साहू (22 साल) पुलिस लाइन में रहता है। वो किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। 36 साल की महिला ने बताया कि 2021 में शो के दौरान उसकी पहचान योगेश से हुई थी। धीरे-धीरे वो उससे आए दिन आकर मिलने लगा और उसे प्रपोज किया था

solar pinal
solar pinal

बताया गया है कि महिला की एक बेटी है, उसका पति उसे छोड़कर जा चुका है। महिला ने शिकायत में बताया कि जब लड़के ने प्रपोज किया, फिर उसे अपने साथ चौहान टाउन अपने दोस्त के घर ले गया। वहां योगेश ने कहा कि मैं तुमसे शादी करना चाहता हूं, हम दोनों साथ रहेंगे। यह सुनकर महिला उसकी बातों में आ गई। जिसके बाद आरोपी ने महिला से शारीरिक संबंध बनाया। फिर महिला उससे बार बार कहने लग गई कि चलो अब शादी कर लेते हैं। मगर युवक मना करता रहा। आए दिन वह टालमटोल करता रहा।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

उधर, जब लड़के को लगा कि महिला बार-बार उसे शादी करने के लिए कह रही है, तब उसने महिला से बात करना बंद कर दिया। साथ ही यह भी कहा कि घरवाले राजी नहीं हो रहा हैं। मैं अब शादी नहीं कर पाऊंगा, इस पर महिला ने उसे समझाया, इसके बावजूद वह नहीं माना। इसी बात से परेशान होकर महिला ने मामले की शिकायत अब पुलिस से की है। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

source.



लगातार खबर24×7 के समाचार से जुड़े रहने सोशल मिडिया में जुड़े… आपको मिलेंगे हर अपडेट….. फेसबुक FACEBOOK में लाइक व फालो करें.. . ट्विटर TWITER में फालो करें….टेलीग्राम TELEGRAM में हमारे ग्रुप से जुड़े.. GOOGLE NEWS पर फालो करें 


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg