Mon. Aug 24th, 2026

घर में घुसकर तेल टीपा चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार, 05 नग तेल टीपा बरामद

घर में घुसकर तेल टीपा चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार, 05 नग तेल टीपा बरामद
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 गंडई पंडरिया // घर में घुसकर तेल टीपा चोरी करने वाले आरोपी को गंडई पुलिस ने चंद घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया और कब्जे से 05 नग तेल टीपा बरामद किया है।

मिली जानकारी अनुसार ग्राम कृतबांस निवासी प्रार्थी ने 23 सितंबर को लिखित शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना 21 सितम्बर के रात्रि में उसके घर ग्राम कृतबांस में अज्ञात चोर के द्वारा घर अंदर घुसकर घर में रखे तेल टीन रजनीपाम 05 नग कीमती 8500 रू. को चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना गंडई में अपराध की धारा 457, 380 पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।

घर में घुसकर तेल टीपा चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार, 05 नग तेल टीपा बरामद
आरोपी से बरामद तेल टीन..

विवेचना के दौरान एस डी ओ पी गंडई पुलिस प्रशांत खाण्डे के दिशा निर्देश में थाना प्रभारी गंडई निरीक्षक शिव शंकर गेंदले के नेतृत्व में थाना गंडई पुलिस स्टाॅप के द्वारा प्रार्थी के घर में लगे सीसीटीवी कैमरा की मदद से चोरी करने वाले आरोपी के पहने कपडे व चप्पल की मदद से आरोपी गजेन्द्र यादव पिता स्व0 झंगला यादव उम्र 23 साल निवासी वार्ड क्र. 04 पंडरिया थाना गंडई को उसके मोहल्ले में घेरा बंदी कर महज कुछ घण्टो में गिरफ्तार कर पूछताछ किया गया।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

जिन्होने अपने मेमोरण्डम में अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर प्रार्थी के घर में रखे तेल टीपा 05 नग को चोरी करना बताये है व चोरी के तेल टीपा को अपने घर के बाड़ी में झाडियों में छुपाकर रखना बताने पर आरोपी के बताये स्थान जाँच किया जहां पर चोरी के 05 नग तेल टीपा को बरामद होने पर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।


Rohit dewangan-gandai
रिपोर्ट : रोहित देवांगन, गंडई
विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें..6267204197



खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg