Sun. Jul 19th, 2026

युवक ने महिला पर कैंची से किया जानलेवा हमला

खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 गंडई // पिता की मौत से आक्रोशित युवक ने उनकी दूसरी पत्नी को मौत की वजह बताकर अस्पताल में ही कैंची से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रुप से घायल महिला को मेडिकल कॉलेज में दाखिल किया गया है। घटना बुधवार शाम की है। जानकारी के मुताबिक ग्राम ठंडार निवासी विजय महिलांगे की बुधवार शाम मौत हो गई। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में मौत की वजह डॉक्टर ने हार्ट अटैक बताया है। crime news

घटना तब हुई जब विजय महिलांगे अपनी कथित दूसरी पत्नी के घर ग्राम भिंभोरी गए थे। उनके सीने में अचानक दर्द शुरू हुआ और हालत बिगड़ी गई। जिसके बाद महिला उन्हें गंडई हॉस्पिटल लेकर पहुंची। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। विजय महिलांगे की मौत की सूचना उनकी पहली पत्नी के बेटे भारत को दी गई। भारत अपने परिवार के सदस्यों के साथ हॉस्पिटल पहुंचा, जहां पिता की मौत की जानकारी मिलते ही वह आक्रोशित हो गया।. crime newsThe young man did a fatal attack on the woman with a scissor

उसने अपने पिता की दूसरी पत्नी को मौत की वजह बताया और हॉस्पिटल में ही रखी कैंची से महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। इससे महिला खून से लथपथ हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को राजनांदगांव रेफर किया गया है। घटना को अंजाम देने के बाद भारत महिलांगे मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने आरोपी युवक पर मामला दर्ज कर लिया है। .crime news

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg