Sat. Aug 22nd, 2026

गर्लफ्रेंड-ब्वायफ्रेंड की इस जोड़ी ने अश्लील VIDEO के नाम 70 वर्षीय बुजुर्ग से ठगे थे 11 लाख..शादी के 2 घंटे पहले पुलिस ने दबोचा

खबर शेयर करें..

क्राइम खबर डेस्क खबर 24×7 दुर्ग। सेक्सटार्सन गैंग पर दुर्ग पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। IPS अभिषेक पल्लव के नेतृत्व वाली दुर्ग पुलिस ने देश भर में सेक्सटार्सन का धंधा चलाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह के दो मोहरे को धर दबोचा है। दुर्ग पुलिस ने सेक्सटार्सन गैंग के बंटी-बबली को कोलकाता से धर दबोचा है। ब्वायफ्रेंड-गर्लफ्रेंड की ये जोड़ी फोन कॉल कर पहले तो चिकनी चुपड़ी बातों से अपने शिकार को फंसाती थी और फिर अश्लील वीडियो के नाम पर ब्लैकमेल करती थी। पद्मनाभपुर के एक 70वर्षीय बुजुर्ग से इस जोड़े ने 11 लाख की ब्लैकमेलिंग की थी।

इस मामले में दुर्ग पुलिस ने FIR दर्ज किया था और इस गैंग को बेनकाब करने के लिए टीम तैयार की थी। दुर्ग एसपी अभिषेक पल्लव ने इस मामले में जांच का जिम्मा IPS प्रभात कुमार को किया था। प्रभात कुमार ने ACCU की टीम के साथ मिलकर इस मामले में तकनीकी साक्ष्य जुटाने शुरू किये। 12 दिनों से टीम दुर्ग में सेक्सटार्सन गैंग को ट्रैस कर रही थी। जांच में खुलासा हुआ है कि प्रेमी जोड़ा सेक्सटार्सन के लिए मिनी कॉल सेंटर चलाता था।

शादी के 2 घंटे पहले पुलिस ने दबोचा

लड़की का नाम प्रिया मंडल है, जबकि लड़के का नाम सौम्य ज्योति दास है। दोनों आपस में गर्लफ्रेंड-ब्वायफ्रेंड हैं। रिलेशन में रहते हुए दोनों ने सेक्सटार्सन के जरिये ठगी का धंधा शुरू किया। दोनों आज ही शादी करने वाले थे। लेकिन शादी के दो घंटे पहले ही इनके ठिकानों पर दुर्ग पुलिस पहुंची गयी। सबको प्यार दिलाने का वादा करने वाला ये जोड़ा खुद ही अपनी अपनी शादी नहीं कर पाया। लड़की फोन कॉल पर प्यार भरी बातें कहकर अपने झांसे में लेती थी और फिर डेटिंग करने को कहती थी, इस दौरान ज्यादा क्लोज होने पर अश्लील वीडियो सेंड करने को कहा जाता था या फिर वीडियो कॉल के जरिये अश्लील वीडियो बनाया जाता था और उसके बाद सेक्सटार्सन का खेल शुरू हो जाता था। कोलकाता में गिरफ्तारी के बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से ट्रांजिट रिमांड पर लेकर दुर्ग पुलिस रवाना हो गयी है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

इसे भी पढ़े: CG में आसमानी बिजली का कहर: भाई का जन्मदिन मनाने की कर रहे बालक की मौत..कोंडागांव-कवर्धा-कांकेर में भी गयी जान..

मिनी कॉल सेंटर चलाता था ये गैंग

पुलिस की टीम को इस गैंग तक पहुंचने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। 12 दिनों की रेकी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी की है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस मामले में और भी लोगों की गिरफ्तारी की जा सकती है।

70 वर्षीय बुजुर्ग से 11 लाख की ठगी

इस बंटी बबली की जोड़ी ने अब तक कई लोगों को शिकार बनाया है। पद्मानाभपुर में 70 वर्षीय बुजुर्ग को सेक्सटार्सन में फंसाकर इस जोड़े ने 11 लाख रुपये की ठगी की थी। इस मामले में दर्ज FIR के आधार पर पुलिस ने दो सप्ताह तक जांच की और टीम को रेकी के लिए भेजा, जिसके आधार पर पुलिस ने इस गैंग की एक कड़ी को गिरफ्तार किया है।


source.


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg