Mon. Jun 15th, 2026

तीन सटोरिये रंगे हाथ गिरफ्तार..सट्टा पट्टी व नगदी जप्त

खबर शेयर करें..

क्राइम खबर डेस्क खबर 24×7 गंडई// तीन सटोरिये को अलग अलग कार्यवाही कर गंडई पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी से मौके पर सट्टा पट्टी व नगदी 3100₹ जप्त किया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक अंको पर हार जीत का दांव लगाकर सट्टा लिखने वाले तीन लोगों को पुलिस ने घेरा बंदी कर (1) पुराना बस स्टैण्ड गंडई के पास सट्टा पट्टी लिखते राम गुलाल पिता स्व. अग्रहिज निषाद उम्र 47 साल निवासी वार्ड नं. 07, कोपेभाठा गण्डई के पास से एक नग सट्टा पट्टी एक डाट पेन एवं नगदी रकम 960 रू तथा (2) टिकरीपारा चौक के पास पान ठेला में सट्टा लिख रहे सुखदेव कुम्भकार पिता स्व. अंकालू राम उम्र 55 साल निवासी वार्ड नं. 13 टिकरीपारा गण्डई के पास से एक नग सट्टा पट्टी एक नग डाट पेन एवं नगदी 1200₹ जप्त किया है।

[masterslider id="11"]

वही बाजार चौक गण्डई के पास सट्टा पट्टी लिख रहे अख्तर हुसैन पिता गुलाम हुसैन उम्र 45 साल निवासी वार्ड नं. 09 गण्डई पास से एक नग सट्टा पट्टी एक नग डाट पेन एवं नगदी 940 रू. तीनो के पास से रकम कुल 3100 रू. को जप्त कर तीनों सटोरियों के विरूद्ध अलग-अलग अपराध की धारा 4(क) जुआ एक्ट के तहत् कार्यवाही एवम पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें.. Slider is not published yet and saved as "draft"

Rohit dewangan-gandai
रिपोर्ट : रोहित देवांगन ,गंडई
विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें..7415791636


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg