Sat. Aug 1st, 2026

ट्रिपल मर्डर: हत्या करने के बाद आरोपी खुद पहुंचा थाने, बताई वजह

खबर शेयर करें..

ट्रिपल मर्डर: हत्या करने के बाद आरोपी खुद पहुंचा थाने, बताई वजह

Triple Murder: दिल्ली के लक्ष्मीनगर इलाके में एक शख्स ने अपने घर के ही तीन सदस्यों की हत्या कर दी। दिल्ली पुलिस ने बताया कि आर्थिक परेशानी के चलते एक शख्स ने कथित तौर पर अपनी मां, बहन और भाई की हत्या कर दी, और लक्ष्मी नगर पुलिस स्टेशन जाकर अपना अपराध कबूल कर लिया।

पुलिस ने बताया कि आज शाम करीब 5 बजे एक घटना की जानकारी मिली, जिसमें यशवीर सिंह नाम का एक 25 साल का आदमी, जो मंगल बाजार इलाके का रहने वाला है, लक्ष्मी नगर पुलिस स्टेशन आया और पुलिस को बताया कि आर्थिक दिक्कतों के कारण उसने कथित तौर पर अपने परिवार वालों की हत्या कर दी है।

उसने बताया कि मरने वालों में उसकी मां कविता (46 साल), बहन मेघना (24 साल) और भाई मुकुल (14 साल) हैं। जांच करने पर मां, बहन और भाई के शव घर के अंदर मिले। आगे की जांच जारी है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

डीसीपी ईस्ट अभिषेक धनिया ने मिडिया को बताया कि यशवीर नाम का युवक लक्ष्मी नगर पुलिस स्टेशन आया और उसने कबूल किया कि उसने अपने परिवार के सदस्यों का गला घोंटकर हत्या कर दी है। पुलिस ने जांच करने पर तीन शव बरामद किए। पता चला है कि वह आर्थिक तंगी और मानसिक समस्याओं से जूझ रहा था।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg