Breaking
Sat. Mar 28th, 2026

बिजली के झटके से युवक की मौत..शिकार के लिए पोल से लगाया था करंट..फैली सनसनी

खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // जिला के वनांचल क्षेत्र साल्हेवारा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, साल्हेवारा से पाच किलोमीटर दुर ग्राम रेगाखार में करंट की चपेट आने से एक युवक की मौत हो गया। बिजली के झटके से युवक की मौत..शिकार के लिए पोल से लगाया था करंट..फैली सनसनी

जानकारी के अनुसार, रेंगाखार निवासी 22 वर्षीय साहिल खान, जो अपने बड़े भाई के साथ अपने भैंस को ढूंढने निकला था, कुकरापाठ सड़क के पास हनुमान मंदिर के समीप बिजली के पोल से जुड़े करंट के जाल में फंस गया।

solar pinal
solar pinal

जंगली जानवर का शिकार के लिए लगा था जाल 

बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा जंगली जानवरों को मारने के उद्देश्य से करंट का तार बिछाया गया था। साहिल खान उस तार में फंसकर एक ही झटके में अपनी जान गंवा बैठा। Electric Shock 

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

घटना के तुरंत बाद, साहिल को साल्हेवारा अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वही जब क्षेत्र में यह खबर पहुंची तो क्षेत्रवासियों में दहशत और आक्रोश व्याप्त है। वही पुलिस की माने तो उनके द्वारा मामला पंजीबद्ध कर मामले की जांच की जा रही है। Electric Shock

पहला मामला नहीं जो शिकार के लिए करंट बिछाया 

हालांकि वनांचल क्षेत्र में यह कोई पहला मामला नहीं जहा ऐसी घटना घटी हो इससे पहले भी लगभग दो महीने पहले भी बिजली विभाग फॉरेस्ट और पुलिस की टीम ने घोटा क्षेत्र के पास चुहरी के जंगल में पहुंच कर इसी तरह के एक मामले के घटित होने के पहले बिजली के तार को जप्त किया था जिसके बाद भी आज ऐसी घटना के घटित होने से कई सवाल खड़े होते है। Electric Shock
बिजली के झटके से युवक की मौत..शिकार के लिए पोल से लगाया था करंट..फैली सनसनीबिजली के झटके से युवक की मौत..शिकार के लिए पोल से लगाया था करंट..फैली सनसनी

माता के भक्त ने कील की सैय्या में लेट कर सीने में जलाया ज्योत



 


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
खैरागढ़ में चैत्र नवरात्र की तैयारी पूरी, कल होगी ज्योति कलश स्थापना खैरागढ़। नगर सहित पूरे क्षेत्र के देवी मंदिरों में चैत्र नवरात्र को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार से प्रारंभ हो रहे वासंती नवरात्रि के अवसर पर शहर के प्रमुख मां दंतेश्वरी माता मंदिर, मां शीतला मंदिर सहित सभी देवी मंदिरों में ज्योति कलश की स्थापना की जाएगी। मां दंतेश्वरी मंदिर के पुजारी डॉ. मंगलानंद झा ने बताया कि यह मंदिर खैरागढ़ का सबसे प्राचीन देवी मंदिर है, जहां हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु नवरात्रि के दौरान पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि चैत्र प्रतिपदा से हिंदू नववर्ष की भी शुरुआत होती है और इस बार विक्रम संवत 2083 का नाम ‘रुद्र’ संवत्सर रहेगा। उन्होंने नवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष में चार नवरात्रि होती हैं, लेकिन आश्विन और चैत्र नवरात्रि विशेष रूप से प्रमुख मानी जाती हैं। चैत्र नवरात्रि को वासंती नवरात्रि भी कहा जाता है। मुहूर्त को लेकर फैली भ्रांतियों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि ज्योति प्रज्वलन का कोई विशेष मुहूर्त नहीं होता, बल्कि कलश स्थापना, नवग्रह, गौरी-गणेश, सप्तमातृका, षोडश मातृका और योगिनी की स्थापना के लिए निश्चित समय होता है। मां दंतेश्वरी मंदिर में दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कलश स्थापना की जाएगी। इसके बाद शाम के समय श्रद्धालु अपने नाम से स्थापित ज्योति कलश प्रज्वलित करेंगे। मंदिर प्रबंधन के अनुसार मां दंतेश्वरी मंदिर में इस वर्ष करीब 330 ज्योति कलश स्थापित किए जाएंगे, जबकि इतवारी बाजार स्थित मां शीतला मंदिर में लगभग 250 ज्योति कलश स्थापित होंगे। खास बात यह है कि मां दंतेश्वरी मंदिर में देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु अपनी आस्था के अनुसार ज्योति प्रज्वलित करवाते हैं। अबू धाबी, जर्मनी और कनाडा जैसे देशों में रह रहे श्रद्धालु भी मंदिर से जुड़े रहते हैं और नवरात्रि में अपनी सहभागिता निभाते हैं। चैत्र नवरात्रि को लेकर पूरे खैरागढ़ में भक्ति और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।