Sun. Jul 19th, 2026

3000 करोड़ के पार  ‘धुरंधर 2’,  फिर दिखाए तेवर, 27वें दिन कमाई में आया तगड़ा उछाल

3000 करोड़ के पार  'धुरंधर 2',  फिर दिखाए तेवर, 27वें दिन कमाई में आया तगड़ा उछाल
खबर शेयर करें..

3000 करोड़ के पार  ‘धुरंधर 2’,  फिर दिखाए तेवर, 27वें दिन कमाई में आया तगड़ा उछाल

एंटरटेनमेंट खबर डेस्क खबर 24×7  नई दिल्ली। आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ (Dhurandhar 2) बॉक्स ऑफिस पर एक ऐतिहासिक जीत दर्ज करवा चुकी है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करके रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म जहां भारत की सबसे ज्यादा कमाऊ फिल्म बन चुकी है, वहीं वर्ल्डवाइड लेवल पर भी इस स्पाई थ्रिलर मूवी की कमाई बुलेट ट्रेन की रफ्तार से दौड़ रही है।

सोमवार तक दुनियाभर में लगभग 1718 करोड़ रुपये का बिजनेस करने वाली इस फिल्म का मंगलवार को भी बॉक्स ऑफिस पर भारी दबदबा देखने को मिला। अब यह फिल्म भारतीय सिनेमा की दो सबसे बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 2 की कुर्सी पर बैठने के लिए कमर कस चुकी है।

3000 करोड़ के पार  'धुरंधर 2',  फिर दिखाए तेवर, 27वें दिन कमाई में आया तगड़ा उछाल

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

मंगलवार की छुट्टी से भरा मेकर्स का खाता

रणवीर सिंह की इस स्पाई थ्रिलर फिल्म का रन-टाइम भले ही लंबा हो, लेकिन यह मूवी दर्शकों को सिनेमाघरों में एक सेकंड के लिए भी बोर होने का मौका नहीं दे रही है। सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, 27वें दिन मंगलवार की छुट्टी का फिल्म को पूरा-पूरा फायदा मिला है।

इस फिल्म ने मंगलवार को दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर सिंगल डे में तकरीबन 9.31 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है, जो रिलीज के चौथे हफ्ते में किसी भी हिंदी फिल्म के लिए बेहतरीन आंकड़े हैं। इसके साथ ही ‘धुरंधर 2’ का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन अब 1,727.93 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। 

3000 करोड़ के पार  'धुरंधर 2',  फिर दिखाए तेवर, 27वें दिन कमाई में आया तगड़ा उछाल

दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बनने को तैयार है ‘धुरंधर 2’

रणवीर सिंह, सारा अर्जुन और संजय दत्त स्टारर ‘धुरंधर 2’ साल 2026 की वर्ल्डवाइड दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म तो पहले ही बन चुकी है, लेकिन अब यह मूवी ‘दंगल’ के बाद भारत की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बनने के लिए भी तैयार है। स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर 2’ को अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर ‘पुष्पा 2’ (Pushpa 2) के 1,742.10 करोड़ रुपये के लाइफटाइम रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए अब महज 14.17 करोड़ रुपये का आंकड़ा और पार करना है।

वहीं, प्रभास की फिल्म ‘बाहुबली 2’ (Baahubali 2) को पछाड़ने के लिए इस मूवी को 60.13 करोड़ रुपये और कमाने हैं।हालांकि, इस हफ्ते ‘धुरंधर 2’ की कमाई की रफ्तार पर ब्रेक लगाने और बॉक्स ऑफिस पर सीधी चुनौती देने के लिए अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ (Bhooth Bangla) सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि ‘धुरंधर 2’ इन बड़े रिकॉर्ड्स को कितनी जल्दी अपने नाम कर पाती है।

 




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg