Sun. Jul 19th, 2026

महेश बाबू ने रिलीज किया ‘नागबंधम’ का टीजर

महेश बाबू ने रिलीज किया 'नागबंधम' का टीजर Mahesh Babu releases the teaser of 'Nagabandham'
खबर शेयर करें..

महेश बाबू ने रिलीज किया ‘नागबंधम’ का टीजर

मनोरंजन खबर डेस्क खबर 24×7 मुंबई // फिल्म ‘नागबंधम’ का टीजर महेश बाबू ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस फिल्म में विराट कर्ण लीड रोल में नजर आएंगे। Nagabandham

बगैर डायलॉग बांधे रखता है दर्शकों को 

ढाई मिनट से अधिक की अवधि वाले इस टीजर में कोई डायलॉग नहीं है, फिर भी यह शुरू से आखिर तक दर्शकों को बांधे रखता है। यह हिमालय की गहराई में दबे अनंत पद्मनाभस्वामी के एक अनमोल खजाने की ओर इशारा करता है। Nagabandham

समय आने पर जब खतरा बढ़ता है, तो इसे सुरक्षित रखने और संतुलन बनाए रखने के लिए एक रक्षक आता है। विराट कर्ण भगवान शिव के रूप में नजर आए हैं। मेकर्स ने भी फिल्म के टीजर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

यह फिल्म इस साल 2026 की गर्मियों में दुनियाभर में रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशक अभिषेक नामा ने किया है। यह एक पैन इंडिया फिल्म है।महेश बाबू ने रिलीज किया 'नागबंधम' का टीजर Mahesh Babu releases the teaser of 'Nagabandham'

इन कलाकारों ने किया है अभिनय 

इस फिल्म में विराट के अलावा फिल्म में नाभा नतेश, ऐश्वर्या मेनन, महेश मांजरेकर, जगपति बाबू और बाकी कलाकारों ने अभिनय किया है।

फिल्म की कहानी, पटकथा और निर्देशन अभिषेक नामा का है। इस फिल्म का निर्माण एनआईके स्टूडियो और अभिषेक पिक्चर्स के तहत किशोर अन्नपुरेड्डी और निशिता नागिरेड्डी ने किया है।

देखें टीज़र..

Mahesh Babu releases the teaser of ‘Nagabandham’




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg