Breaking
Sat. Mar 28th, 2026

पाकिस्तान में IED ब्लास्ट, क्वेटा में एटीएफ के वाहन को बनाया गया निशाना; एक जवान की मौत

पाकिस्तान में IED ब्लास्ट, क्वेटा में एटीएफ के वाहन को बनाया गया निशाना; एक जवान की मौत
खबर शेयर करें..

एएनआई// इस्लामाबाद। शनिवार को पाकिस्तान के क्वेटा में एक आईईडी विस्फोट में आतंकवादी निरोधी बल (ATF) के एक जवान की मौत हो गई और छह अन्य लोग घायल हो गए। करणी इलाके में बरोरी रोड पर गश्त कर रहे एटीएफ के एक वाहन को निशाना बनाकर विस्फोट किया गया था। एआरवाई न्यूज की रिपोर्ट से ये जानकारी मिली है।

इलाके की घेराबंदी की गई

एआरवाई न्यूज रिपोर्ट के अनुसार, एटीएफ वाहन को निशाना बनाकर किए गए विस्फोट में सात जवान घायल हो गए थे। घायल जवानों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां एक की मौत हो गई। घटना के बाद सुरक्षा बल तुरंत विस्फोट स्थल पर पहुंचे और जांच के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी।

solar pinal
solar pinal

क्वेटा में जाफर एक्सप्रेस पर हुआ था हमला

इस बीच, जाफर एक्सप्रेस पर हुए भयानक हमले के बाद सुरक्षा चिंताओं के कारण क्वेटा डिवीजन में ट्रेन संचालन स्थगित कर दिया गया है। बता दें, 11 मार्च को बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने बोलन घाटी में क्वेटा से पेशावर जाने वाली जाफर एक्सप्रेस को हाईजैक कर लिया था। इस ट्रेन में 200 सुरक्षाकर्मी और 500 से अधिक यात्री मौजूद थे।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

बलूच विद्रोहियों ने 214 बंधकों की हत्या करने का दावा किया है और 48 घंटे की अंतिम चेतावनी के बावजूद पाकिस्तान की “जिद” और “बातचीत से बचने” को दोषी ठहराया है। बलूच विद्रोही संगठन बलूच लिबरेशन आर्मी के प्रवक्ता जीयंद बलूच ने एक बयान में कहा कि पाकिस्तानी सेना को अंतिम चेतावनी दिए जाने के बावजूद उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया।

बयान में दावा किया गया, पाकिस्तान ने अपनी पारंपरिक जिद और सैन्य अहंकार का प्रदर्शन करते हुए न केवल गंभीर बातचीत से परहेज किया, बल्कि जमीनी हकीकत से भी आंखें मूंद लीं। इस जिद के परिणामस्वरूप, सभी 214 बंधकों को मार दिया गया।”

पाकिस्तानी सेना ने सभी 33 विद्रोहियों को मारने का किया दावा

गुरुवार को, आईएसपीआर पाकिस्तान के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल शरीफ चौधरी ने कहा कि बलूचिस्तान में ट्रेन के अपहरण के बाद शुरू किया गया जाफर एक्सप्रेस निकासी अभियान पूरा हो गया है। उन्होंने कहा कि हमले की जगह पर सभी 33 विद्रोही मारे गए हैं।

IED blast in Pakistan, ATF vehicle targeted in Quetta; one soldier killed. source




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
खैरागढ़ में चैत्र नवरात्र की तैयारी पूरी, कल होगी ज्योति कलश स्थापना खैरागढ़। नगर सहित पूरे क्षेत्र के देवी मंदिरों में चैत्र नवरात्र को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार से प्रारंभ हो रहे वासंती नवरात्रि के अवसर पर शहर के प्रमुख मां दंतेश्वरी माता मंदिर, मां शीतला मंदिर सहित सभी देवी मंदिरों में ज्योति कलश की स्थापना की जाएगी। मां दंतेश्वरी मंदिर के पुजारी डॉ. मंगलानंद झा ने बताया कि यह मंदिर खैरागढ़ का सबसे प्राचीन देवी मंदिर है, जहां हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु नवरात्रि के दौरान पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि चैत्र प्रतिपदा से हिंदू नववर्ष की भी शुरुआत होती है और इस बार विक्रम संवत 2083 का नाम ‘रुद्र’ संवत्सर रहेगा। उन्होंने नवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष में चार नवरात्रि होती हैं, लेकिन आश्विन और चैत्र नवरात्रि विशेष रूप से प्रमुख मानी जाती हैं। चैत्र नवरात्रि को वासंती नवरात्रि भी कहा जाता है। मुहूर्त को लेकर फैली भ्रांतियों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि ज्योति प्रज्वलन का कोई विशेष मुहूर्त नहीं होता, बल्कि कलश स्थापना, नवग्रह, गौरी-गणेश, सप्तमातृका, षोडश मातृका और योगिनी की स्थापना के लिए निश्चित समय होता है। मां दंतेश्वरी मंदिर में दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कलश स्थापना की जाएगी। इसके बाद शाम के समय श्रद्धालु अपने नाम से स्थापित ज्योति कलश प्रज्वलित करेंगे। मंदिर प्रबंधन के अनुसार मां दंतेश्वरी मंदिर में इस वर्ष करीब 330 ज्योति कलश स्थापित किए जाएंगे, जबकि इतवारी बाजार स्थित मां शीतला मंदिर में लगभग 250 ज्योति कलश स्थापित होंगे। खास बात यह है कि मां दंतेश्वरी मंदिर में देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु अपनी आस्था के अनुसार ज्योति प्रज्वलित करवाते हैं। अबू धाबी, जर्मनी और कनाडा जैसे देशों में रह रहे श्रद्धालु भी मंदिर से जुड़े रहते हैं और नवरात्रि में अपनी सहभागिता निभाते हैं। चैत्र नवरात्रि को लेकर पूरे खैरागढ़ में भक्ति और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।