Sun. Jun 21st, 2026

ग्राम खोखरा में जुआ खेलते 11 आरोपियों को किया गिरफ्तार

ग्राम खोखरा में जुआ खेलते 11 आरोपियों को किया गिरफ्तार
जुआ खेलते 11 आरोपी गिरफ्तार
खबर शेयर करें..

ग्राम खोखरा में जुआ खेलते 11 आरोपियों को किया गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 जांजगीर // जिले में पुलिस ने जुआ और सट्टा खिलाने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रखी है। इसी क्रम में, जांजगीर पुलिस एवं साइबर टीम ने ग्राम खोखरा में छापेमारी कर 11 आरोपियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से कुल 21,500 रुपये नकद और 52 पत्तियों का ताश बरामद हुआ है।

मामला 16 अक्टूबर 2024 का है, जांजगीर थाना क्षेत्र के ग्राम खोखरा नहर के पास कुछ लोग रुपये-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे जिसकी सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल के निर्देशन में पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर छापेमारी की और 11 लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार कर लिया।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में विकास श्रीवास, प्रशांत राठौर, रामशंकर राठौर, रोशन राठौर, कमलेश राठौर, सोनू राठौर, आशिष राठौर, जितेंद्र राठौर, नीलकमल राठौर और सुरेन्द्र राठौर शामिल हैं। ये सभी खोखरा और पुरानी बस्ती जांजगीर के निवासी हैं।ग्राम खोखरा में जुआ खेलते 11 आरोपियों को किया गिरफ्तार

जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्यवाई 

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जांजगीर थाना में अपराध क्रमांक 796/2024 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3 (2) के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से बरामद कुल 21,500 रुपये और ताश की पत्तियां सबूत के तौर पर जब्त कर ली गई हैं। पुलिस ने विधिवत कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई पूरी कर ली है और आगे की जांच जारी है।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg