Sat. Aug 22nd, 2026

एयरफोर्स का फाइटर जेट गिरा घर पर.. 4 लोगों की मौत

एयरफोर्स का फाइटर जेट गिरा घर पर, 4 लोगों की मौत
खबर शेयर करें..

राष्ट्रीय खबर डेस्क खबर 24×7 जयपुर: राजस्थान के हनुमानगढ़ में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया. यहां एयरफोर्स का MiG-21 विमान क्रैश होकर रिहायशी इलाके में गिरा. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. हालांकि, दोनों पायलट खुद को इजेक्ट करने में सफल रहे.

हनुमानगढ़ SP सुधीर चौधरी ने बताया कि विमान ने सूरतगढ़ से उड़ान भरी थी. यह बहलोलनगर में क्रैश हो गया. विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर एक घर पर गिरा. हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई.


यह भी पढ़ें3 सीट बाइक सवार को वाहन चालक ने मारी ठोकर दो ने मौके पर तोड़ा दम, एक का रिफर के दौरान हुई मौत

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

एयरफोर्स ने बयान जारी कर बताया, वायुसेना के MiG-21 ने आज सुबह नियमित प्रशिक्षण उड़ान भरी थी. तभी यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया. दोनों पायलट खुद को सुरक्षित निकालने में सफल रहे. हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है.एयरफोर्स का फाइटर जेट गिरा घर पर, 4 लोगों की मौत

इससे पहले जुलाई 2022 में राजस्थान के बाड़मेर के पास एक ट्रेनिंग उड़ान के दौरान मिग-21 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. हादसे में भारतीय वायु सेना (IAF) के दो पायलट शहीद हो गए थे.

Airforce fighter jet fell at home, 4 people died


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg