Thu. Jul 2nd, 2026

Gadchiroli Naxal Surrender: गढ़चिरौली में 5 इनामी नक्सलियों का आत्मसमर्पण, डाले हथियार

Naxal Surrender Gadchiroli Naxal Surrender: गढ़चिरौली में 5 इनामी नक्सलियों का आत्मसमर्पण, डाले हथियार
खबर शेयर करें..

Gadchiroli Naxal Surrender: गढ़चिरौली में 5 इनामी नक्सलियों का आत्मसमर्पण, डाले हथियार

नेशनल खबर डेस्क खबर 24×7 गढ़चिरौली // जिले में महाराष्ट्र पुलिस तथा सीआरपीएफ के समक्ष आज पांच हार्डकोर माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है।

महाराष्ट्र सरकार में इन पर 38 लाख रुपए का इनाम की घोषणा की हुई थी। आत्मसमर्पित नक्सलियों में 1 डिवीसीएम, 1 पीपीसीएम, 1 एसीएम सहित 2 सदस्य शामिल हैं, जो मोहला मानपुर, बस्तर एवं गढ़चिरौली जिले के निवासी हैं। Naxal Surrender

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

घातक वारदातों में शामिल इन नक्सलीयों ने किया समर्पण 

गढ़चिरौली जिले में आज पांच नक्सली मधु उर्फ राकेश उर्फ बाजीराव बुक्लु वरेदा डीवीसीएम कुतुल एरिया आत्मसमर्पण सोहळा कूरियर टीम 52 वर्ष निवासी एटापल्ली जिला गढ़चिरौली, जीवन उर्फ जग्गू उर्फ भीमा देवा मदकम पीपीसीएम कंपनी नं. 7 आयु 26 वर्ष निवासी कोंटा जिला सुकमा, रजनी उर्फ दुर्गा उर्फ मोहला-मानपुर-अंबागढ़ रमोती धुर्वा एसीएम नेलनार तकनीकी टीम 40 वर्ष निवासी कातुल झोरा जिला चौकी, मंगली कंपनी नं. 10 उम्र 22 वर्ष निवासी सावनार उसुर जिला बीजापुर, लक्ष्मी डेंगा पुनेम सदस्य स्टाफ टीम 25 वर्ष निवासी शिकुरभट्टी बसागुडा जिला बीजापुर है, जो बस्तर, महाराष्ट्र तथा मोहला-मानपुर जिले में कई घातक वारदातों में शामिल रहे।

Naxal Surrender Gadchiroli Naxal Surrender: गढ़चिरौली में 5 इनामी नक्सलियों का आत्मसमर्पण, डाले हथियार

Naxal Surrender : गढ़चिरौली में भी नक्सलवाद समाप्त

15 अक्टूबर 2025 को ब्यूरो सदस्य, केंद्रीय समिति सदस्य, प्रवक्ता सीपीआई माओवादी और सचिव-केंद्रीय ब्यूरो मल्लोजुला वेणुगोपाल राव उर्फ भूपति उर्फ सोनू सहित कुल 61 माओवादियों ने 54 घातक हथियारों के साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फदणवीस के समक्ष आत्मसमर्पण के साथ पूरे गढ़‌चिरौली जिले में माओवादी आंदोलन और पूरे दंडकरण डिवीजन के लिए एक बड़ा झटका था। Naxal Surrender

गढ़चिरौली जिले में माओवादी आंदोलन विलुप्त होने के कगार पर है और भूपति के आत्मसमर्पण के बाद देशभर में कुल 1063 माओवादी सदस्यों ने 637 हथियारों के साथ अब तक आत्मसमर्पण कर दिया है। Naxal Surrender




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg