Sat. Oct 10th, 2026

पार्टी की अंदरूनी खींचतान: भाजपा कार्यालय में मंत्री और मंडल अध्यक्ष आमने-सामने

Minister and Mandal President face to face in BJP officeपार्टी की अंदरूनी खींचतान: भाजपा कार्यालय में मंत्री और मंडल अध्यक्ष आमने-सामने
खबर शेयर करें..

पार्टी की अंदरूनी खींचतान: भाजपा कार्यालय में मंत्री और मंडल अध्यक्ष आमने-सामने

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 राजनांदगाव // जिला भाजपा कार्यालय में पार्टी के दो नेताओं के अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। पार्टी कार्यक्रमों और बैठक की सूचना समय पर नहीं मिलने से नाराज जिला भाजपा मंत्री ऋषिदेव चौधरी और मंडल अध्यक्ष सुमीत भाटिया के बीच कहासुनी हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि चौधरी द्वारा भाटिया का कॉलर पकड़ने की घटना सामने आई। कलुआ विवाद

 

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

बताया गया है कि बुधवार शाम सेवा संकल्प अभियान के तहत बुलाई गई बैठक के दौरान यह घटनाक्रम हुआ। बैठक की सूचना नहीं मिलने को लेकर जिला मंत्री ने नाराजगी जताई, जिसके बाद दोनों नेताओं के बीच विवाद बढ़ गया। मौके पर मौजूद वरिष्ठ नेताओं ने हस्तक्षेप कर स्थिति को संभाला और दोनों को शांत कराया।Minister and Mandal President face to face in BJP officeपार्टी की अंदरूनी खींचतान: भाजपा कार्यालय में मंत्री और मंडल अध्यक्ष आमने-सामने

 

प्रदेश संगठन तक पहुंचा मामला

घटना के बाद भाजपा जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, वरिष्ठ नेता संतोष अग्रवाल और सचिन बघेल ने दोनों नेताओं से बातचीत कर मामला शांत कराने का प्रयास किया। खबर है कि दोनों पक्षों के बीच माफी मांगने की बात भी सामने आई, हालांकि इस्तीफे को लेकर चर्चा पर संबंधित नेताओं ने इंकार किया।

यह भी पढ़ें : रिसॉर्ट में लाखों की चोरी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

इस घटनाक्रम ने जिला संगठन में आपसी संवाद और कार्यक्रमों की सूचना व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए हैं। पार्टी के भीतरे बैठक और कार्यक्रमों की जानकारी समय पर पहुंचना संगठनात्मक समन्वय के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जाता है। हाल ही में डोंगरगढ़ में संगठन स्तर पर भारी विवाद हुआ था। संगठन में फेरबदल करने की नौबत आ गई।




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!