Sat. Jun 27th, 2026

तमिलनाडु में विजय को मिला बहुमत, वीसीके व मुस्लिम लीग का समर्थन शपथ आज

तमिलनाडु में विजय को मिला बहुमत, वीसीके व मुस्लिम लीग का समर्थन शपथ आज
खबर शेयर करें..

तमिलनाडु में विजय को मिला बहुमत, वीसीके व मुस्लिम लीग का समर्थन शपथ आज

राष्ट्रीय खबर डेस्क खबर 24×7 चेन्नई// तमिलनाडु में पांच दिन के नाटकीय घटनाक्रम के बाद शनिवार शाम प्रदेश में विजयोदय तय हो गया।

चुनाव में 108 सीट जीतने वाली टीवीके के नेता विजय को कांग्रेस (5) व वामदलों (4) के बाद दो-दो सीटों वाली वीसीके और मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) का समर्थन पत्र भी मिल गया। विजय ने शाम को लोकभवन में राज्यपाल आर्लेकर से चौथी मुलाकात कर 120 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा और सरकार बनाने का दावा पेश किया।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

आर्लेकर ने बहुमत के आंकड़े 118 से ज्यादा विधायकों का समर्थन पत्र मिलने पर विजय को मुख्यमंत्री नियुक्त करते हुए सरकार बनाने का न्योता दिया। विजय रविवार सुबह 10 बजे नेहरू स्टेडियम में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। विजय को न्योता मिलने पर टीवीके कार्यकर्ताओं ने खुशियां मनाई। इससे पहले सुबह विजय को सीएम बनने में देरी के विरोध में तिरुनेलवेली जिले के पुथुमानाई गांव के टीवीके शाखा सचिव इसाक्कियाप्पन ने आत्मदाह का प्रयास किया। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।तमिलनाडु में विजय को मिला बहुमत, वीसीके व मुस्लिम लीग का समर्थन शपथ आज

राष्ट्रपति शासन रोकने को समर्थन 

इससे पहले दो सीटों वाली वीसीके ने दिन भर विचार विमर्श कर अपरान्ह टीवीके के नवनिर्वाचित विधायक अर्जुन आढव को पार्टी का समर्थन पत्र सौंपा। वीसीके महासचिव टी. तिरुमावलवन ने कहा कि राष्ट्रपति शासन टालने के लिए और वामदलों को फॉलो करते हुए बिना शर्त टीवीके को सम समर्थन दिया गया है।

वीसीके बाद मुस्लिम लीग ने भी टीवीके को समर्थन पत्र सौंप दिया। उधर, डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन ने नई सरकार को बधाई दी है और रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाने का वादा किया है।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg