Breaking
Mon. Jun 8th, 2026

हार का क्रम तोड़ जीत की राह पर लौटने उतरेंगे पंजाब किंग्स, दिल्ली में होगा मुकाबला

हार का क्रम तोड़ जीत की राह पर लौटने उतरेंगे पंजाब किंग्स, दिल्ली में होगा मुकाबला
खबर शेयर करें..

हार का क्रम तोड़ जीत की राह पर लौटने उतरेंगे पंजाब किंग्स, दिल्ली में होगा मुकाबला

स्पोर्ट्स खबर डेस्क खबर 24×7 धर्मशाला // पंजाब किंग्स की टीम सोमवार को धर्मशाला के खूबसूरत मैदान में जब खराब फॉर्म से जूझ रही दिल्ली कैपिटल्स की मेजबानी करेगी तो आईपीएल 2026 के आखिरी चरण में अपने प्रदर्शन में आई चौंकाने वाली गिरावट को रोकने की कोशिश करेगी।

solar pinal
solar pinal

एचपीसीए स्टेडियम में 17 मई तक तीन मैच के साथ पंजाब की टीम अपने घरेलू चरण को समाप्त करेगी। अपने पिछले तीन लीग मैच में मिली हार के बाद टीम खेल के सभी विभागों में सुधार की उम्मीद कर रही होगी।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..

हालांकि पंजाब ने लगातार छह मैच जीते थे, ऐसे में शेष मुकाबलों के लिए उसे टीम में कुछ सुधार करने होंगे। खासकर फील्डिंग में उसे सुधार करना होगा।

सुधार की गुंजाइश

हैदराबाद के खिलाफ मैच में पंजाब टीम की कैचिंग बहुत खराब थी। इसके अलावा अर्शदीप सिंह की अगुवाई वाला तेज गेंदबाजी आक्रमण काफी रन लुटा रहा है। प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह की सलामी जोड़ी भी अच्छी शुरुआत के बाद अब नाकाम हो रही है।हार का क्रम तोड़ जीत की राह पर लौटने उतरेंगे पंजाब किंग्स, दिल्ली में होगा मुकाबला

श्रेयस अय्यर की अगुआई वाले पंजाब किंग्स को प्ले ऑफ में जगह बनाने के लिए अब भी दो मैच जीतने की जरूरत है।

हार की हैट्रिक से बचना चाहेगी दिल्ली

दूसरी ओर दिल्ली की टीम लगातार तीसरी हार से बचना चाहेगी। आंकड़ों के लिहाज से दिल्ली की टीम अब भी प्ले ऑफ की दौड़ से बाहर नहीं हुई है।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg