Thu. Jul 30th, 2026

संगीत विवि में हिंदी फिल्म “सबरी का मोहन” की शूटिंग..राजीव युवा मितान क्लब के 50 युवा भी दिखाएंगे कलाकारी

संगीत विवि में हिंदी फिल्म "सबरी का मोहन" की शूटिंग..
संगीत विवि में हिंदी फिल्म "सबरी का मोहन" की शूटिंग..
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // छग सरकार द्वारा प्रदेश में फिल्मों की शूटिंग के लिए बनाए जा रहे माहौल और बेहतर फिल्म पॉलिसी के बीच शहर के संगीत विवि में हिंदी फिल्म सबरी का मोहन की शूटिंग शुक्रवार को शुरू हो गई। मुख्यमंत्री के सलाहकार और फिल्म निर्माण का दायित्व संभाल रहे गौरव द्विवेदी की अगुवाई में शूटिंग के दौरान निर्माता निर्देशक आकाश आदित्य लांबा, कलेक्टर डॉ. जगदीश सोनकर भी मौजूद रहे।

कोलकाता में आजादी के समय की एक कहानी पर आधारित फिल्म सबरी का मोहन में प्रसिद्ध अभिनेता अनूकपूर की बहन सुहेला कपूर, प्रसिद्ध निर्देशक अमित रस्तोगी अभिनय कर रहे हैं। फिल्म निर्माण में सबसे बड़ी खूबी है कि फिल्म में राजीव युवा मितान क्लब के 50 से अधिक युवा कलाकारी दिखाएंगे। शूटिंंग के लिए पहुंची टीम के लिए जिला प्रशासन ने ही संगीत विवि में सारी व्यवस्थाएं बनाई है। दो दिन चलने वाली शूटिंग शनिवार को भी जारी रहेगी।(khairagarh) .

संगीत विवि में हिंदी फिल्म "सबरी का मोहन" की शूटिंग..
    संगीत विवि में हिंदी फिल्म “सबरी का मोहन” की शूटिंग..   
    इसे भी पढ़ें: धान खरीदी केंद्र मे अवैध रूप से बेचते धान कोचिया से 20 क्विंटल धान जब्त

प्रदेश सरकार की पॉलिसी का फायदा मिल रहा

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

सीएम सलाहकार और फिल्म पॉलिसी प्रभारी गौरव द्विवेदी ने बताया कि सरकार द्वारा प्रदेश में फिल्म निर्माण के लिए बढ़िया प्लेटफार्म दिए जाने और बेहतर पालिसी के कारण इसका लाभ स्थानीय कलाकारों को मिल रहा है । विवि में जारी शुटिंग में राजीव युवा मितान क्लब के 50 से अधिक युवा एक्टिंग, तकनीकी, सहायक सहित अन्य कार्यो में शामिल है। फिल्म पालिसी के तहत संगीत विवि में अगले माह दिसंबर में वेबसीरिज एनआरके की शुटिंग 15 दिन तक चलेगी। जिसमें टीवी स्टार हिमांशु धूलिया, अनिता हासनंदनी, पीयुष मिश्रा, और जाकिर हूसैन जैसे कलाकार शामिल होंगे।


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg