Breaking
Sat. Mar 28th, 2026

दो हादसे: रानीतलाव में बाइक सवार को रौंदा..इधर पार्रीनाला में दुर्घटना के बाद लगा जाम

Rod accident
प्रतीकात्मक चित्र
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 राजनांदगांव //  नेशनल हाइवे में रानीतलाव में बीती रात के तेज रफ्तार अज्ञात वाहन चालक द्वारा सड़क पार कर रहे एक ग्रामीण को रौंदकर फरार होने का मामला सामने आया है। घटना में ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर विवेचना में जुटी है।.

पुलिस के अनुसार रानीतलाव निवासी लक्षण सलामे बीती रात को घर जाने बिहारी ढाबा के पास से सड़क पार कर रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने लक्षण सलामे को रौंद कर फरार हो गया। घटना इतना जबरदस्त था कि लक्षण सलामे का शव क्षत विक्षत हालत में सड़क में बिखर गया था। फिलहाल पुलिस आरोपी अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में जुटी है।

solar pinal
solar pinal

ब्रेकर से उछलकर बाइक सवार दंपती ट्रक की चपेट में आए, सुरक्षा बढ़ाने की हुई मांग

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

ब्लैक स्पॉट बन चुके पार्रीनाला के पास सोमवार सुबह बाइक सवार दंपति ब्रेकर से उछलकर ट्रक की चपेट में आ गए। बाइक चालक को इस दुर्घटना में गंभीर चोटें लगी हैं। दुर्घटना के बाद हाइवे पर जाम की स्थिति बन गई थी। 15 मिनट तक यहां जाम लगा रहा। घायल पति, पत्नी को पुलिस टीम ने तत्काल मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि दुर्घटना में बाइक चालक को गंभीर चोटें लगी हैं।

      इसे भी पढ़ें:  घर का बच्चा समझा, उसी ने विधवा महिला के खाते से उड़ाए 3 लाख 40 हजार, खैरागढ़ पुलिस ने टिकरापारा के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

पुलिस ने बताया कि घायल बाइक चालक कांकेतरा निवासी देवेन्द्र पिता भजन लाल निषाद है। इस दुर्घटना के बाद पार्री सहित आसपास के ग्रामीण एकत्रित हो गए थे। कोतवाली टीआई नरेश पटेल को सूचना मिली तो वे मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि आए दिन दुर्घटना हो रहा है पर अफसर सुरक्षा उपायों को लेकर ध्यान नहीं दे रहे हैं। सोमवार को ही पार्रीनाला से कुछ ही दूरी पर एक ट्रक चालक ने ओवर टेक के चक्कर में मोपेड सवार युवती को ठोकर मार दी।


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
खैरागढ़ में चैत्र नवरात्र की तैयारी पूरी, कल होगी ज्योति कलश स्थापना खैरागढ़। नगर सहित पूरे क्षेत्र के देवी मंदिरों में चैत्र नवरात्र को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार से प्रारंभ हो रहे वासंती नवरात्रि के अवसर पर शहर के प्रमुख मां दंतेश्वरी माता मंदिर, मां शीतला मंदिर सहित सभी देवी मंदिरों में ज्योति कलश की स्थापना की जाएगी। मां दंतेश्वरी मंदिर के पुजारी डॉ. मंगलानंद झा ने बताया कि यह मंदिर खैरागढ़ का सबसे प्राचीन देवी मंदिर है, जहां हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु नवरात्रि के दौरान पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि चैत्र प्रतिपदा से हिंदू नववर्ष की भी शुरुआत होती है और इस बार विक्रम संवत 2083 का नाम ‘रुद्र’ संवत्सर रहेगा। उन्होंने नवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष में चार नवरात्रि होती हैं, लेकिन आश्विन और चैत्र नवरात्रि विशेष रूप से प्रमुख मानी जाती हैं। चैत्र नवरात्रि को वासंती नवरात्रि भी कहा जाता है। मुहूर्त को लेकर फैली भ्रांतियों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि ज्योति प्रज्वलन का कोई विशेष मुहूर्त नहीं होता, बल्कि कलश स्थापना, नवग्रह, गौरी-गणेश, सप्तमातृका, षोडश मातृका और योगिनी की स्थापना के लिए निश्चित समय होता है। मां दंतेश्वरी मंदिर में दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कलश स्थापना की जाएगी। इसके बाद शाम के समय श्रद्धालु अपने नाम से स्थापित ज्योति कलश प्रज्वलित करेंगे। मंदिर प्रबंधन के अनुसार मां दंतेश्वरी मंदिर में इस वर्ष करीब 330 ज्योति कलश स्थापित किए जाएंगे, जबकि इतवारी बाजार स्थित मां शीतला मंदिर में लगभग 250 ज्योति कलश स्थापित होंगे। खास बात यह है कि मां दंतेश्वरी मंदिर में देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु अपनी आस्था के अनुसार ज्योति प्रज्वलित करवाते हैं। अबू धाबी, जर्मनी और कनाडा जैसे देशों में रह रहे श्रद्धालु भी मंदिर से जुड़े रहते हैं और नवरात्रि में अपनी सहभागिता निभाते हैं। चैत्र नवरात्रि को लेकर पूरे खैरागढ़ में भक्ति और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।