Sat. Jun 27th, 2026

डायरिया से दो लोगों की मौत..CMHO निगम कमिश्नर पहुंचे अस्पताल

खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 भिलाई। भिलाई नगर निगम के कैंप-2 क्षेत्र में डायरिया का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को डायरिया से दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि 42 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। पूरी घटना की जानकारी मिलते ही निगम कमिश्नर रोहित ब्यास, कलेक्टर, CMHO, महापौर समेत कई अधिकारी मरीजों से मिलने अस्पताल पहुंचे हैं।.

बताया जा रहा है कि यह निगम की लापरवाही के चलते हुआ है। यहां के लोग काफी समय से जोन आयुक्त से गंदा पानी आने की शिकायत कर रहे थे, लेकिन जोन आयुक्त ने उनकी शिकायत पर ध्यान नहीं दिया। इससे लोग डायरिया की चपेट में आ गए और दो लोगों की मौत हो गई है।

भिलाई नगर निगम की लचर व्यवस्था के चलते कैंप 2 क्षेत्र में हाहाकार मचा हुआ है। मरने वालों में घासीदार नगर कैंप 2 निवासी कुश डहरिया (32 साल) और आदर्श नगर कैंप 2 निवासी एम माधवी (12 साल) के नाम शामिल हैं।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

अब भी 42 लोग डायरिया की चपेट में हैं। सभी को गंभीर हालत के चलते अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक महिला-पुरुष शामिल हैं। सीएमएचओ दुर्ग जेपी मेश्राम ने डायरिया से मौत की पुष्टि कर दी है। निगम के स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा ने डायरिया से मौत होने की पुष्टि नहीं की है।


          इसे भी पढेँ : नींद मे पंचायत और विभाग: आंगनबाड़ी भवन जर्जर की हालात में..विभाग कर रहा किसी बड़े हादसे का इंतजार..एक साल से बिना बिजली के संचालित


सीएमएचओ डॉ. मेश्राम का कहना है कि जेपी नगर कैंप 2 क्षेत्र में गंदे पानी की वजह से डायरिया फैला है। वहां के हालात काफी खराब हैं। कैंप लगाया जा रहा है। टीम को भेजा गया है। लोगों की जांच कर उन्हें दवा वितरित की जा रही है। एक दर्जन से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती हैं।

वहीं निगम के स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा ने इस मामले में कोई भी जानकारी होने से मना किया है। उनका कहना है कि, उन्हें आज ही इस बारे में जानकारी मिली है। गंदे पानी की शिकायत भी आज ही पता चली है। जोन कमिश्नर के पास शिकायत आई होगी तो उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी है। इस सबके लिए वही जिम्मेदार हैं।


jsr


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg