Tue. Nov 3rd, 2026

December 19, 2023

खैरागढ़ // विकसित भारत संकल्प यात्रा’ का आयोजन जिले के विभिन्न ग्रामों में लगातार किया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक लाभ पंहुचना।आज जिले के विकासखण्ड खैरागढ़ के ग्राम चिंगली, मदौड़ा तथा विकासखंड छुईखदान के ग्राम गर्रा और ठाकुरटोला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ’विकसित भारत संकल्प यात्रा’ प्रचार रथ के ग्राम में आगमन होने पर महिलाओं तथा ग्रामीणों द्वारा पूजा-अर्चना कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम स्थलों में विभिन्न विभागों द्वारा आम जनता को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने शिविर भी लगाया गया था। जिसमें संबंधित विभाग के अधिकारियों के द्वारा आमजनता को योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई तथा उसका लाभ उठाने प्रेरित किया गया। कार्यक्रम स्थल में स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा आमलोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाईयाॅ भी वितरित की गई। इस अवसर पर केन्द्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सामग्रियों का वितरण भी किया गया। आयोजित कार्यक्रम में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरीत किया गया तथा नए आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। उज्जवला योजना के अंतर्गत हितग्राही को घरेलू रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। इस दौरान योजना का लाभ प्राप्त किए हितग्राहियों ने अपने अपने अनुभव साझा भी किए। जिसमे चिंगली निवासी डामेश्वर प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि वो एक छोटा कृषक है और उन्होंने अपना पंजीयन किसान सम्मान निधि हेतु कराया है जिसमें उन्हें सालाना तीन किश्तों में राशि प्राप्त हो रहा और वह उन राशि का उपयोग अपने कृषि कार्य पर खर्च कर और अधिक लाभ प्राप्त कर रहा है इस योजना हेतु उन्होंने केन्द्र सरकार को जन हितैषी सरकार कहा एवं समस्त किसानों को इस योजना में अपना पंजीयन अवश्य करना चाहिए। इस अवसर पर अधिकारी कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

जिले के ग्राम चिंगली, मदौड़ा, गर्रा और ठाकुरटोला में आयोजन हुआ “विकसित भारत संकल्प यात्रा”

खबर शेयर करें.. Views: 734छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // विकसित भारत संकल्प यात्रा’ का आयोजन जिले…

सड़क पर स्टंट पड़ेगा भारी: मॉडिफाई साइलेंसर तेज आवाज वाले बाइक चालक पर किये कार्यवाही

सड़क पर स्टंट पड़ेगा भारी: मॉडिफाई साइलेंसर तेज आवाज वाले बाइक चालक पर किये कार्यवाही

खबर शेयर करें.. Views: 1,494छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // पुलिस ने कानफाड़ू और फटाखे जैसे तेज…

बकरा बकरी की चोरी करने वाले फरार आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
2 कन्याओँ के विवाह के लिए दान को दान कर गए आचार्य नरेन्द्र नयन शास्त्री Acharya Narendra Nayan Shastri donated to charity for the marriage of 2 girls.
error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!