Breaking
Wed. May 13th, 2026

जहाज के आते ही खुल जाता हैं पुल के दरवाजे..बंद होने पर गुजरती है ट्रेन..समंदर पर बना यह रेल ब्रिज है गजब का ‘करिश्‍माई’

Pamban Railway Bridge
Pamban Railway Bridge
खबर शेयर करें..

जहाज के आते ही खुल जाता हैं पुल के दरवाजे..बंद होने पर गुजरती है ट्रेन..समंदर पर बना यह रेल ब्रिज है गजब का ‘करिश्‍माई’

नेशनल खबर डेस्क खबर 24×7 नई दिल्ली // समंदर पर बना यह रेल ब्रिज गजब का करिश्माई है जिसका नाम पंबन पुल । इस पुल की खशियत ये है की जहाज के आते ही पुल के दरवाजे खुल जाता हैं और बंद होने पर ट्रेन गुजरती है। जी हाँ जब भी बात देश के सबसे खतरनाक रेल ब्रिज की होती है, अधिकांश लोगों की जुंबा पर रमेश्वरम के पंबन रेल पुल का नाम आता है। ( Tamilnadu) तमिलनाडु में मंडपम ( mandapam) को रमेश्वरम से जोड़ने वाले इस रेल ब्रिज पर हाई स्पीड ट्रेन का ट्रायल रन किया गया है। समंदर के ऊपर बने इस ब्रिज पर जब 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन दौड़ी तो वो नजारा रोमांच से भरा था। देश के पहले वर्टिकल लिफ्ट रेल ब्रिज पर ट्रेन का पहला ट्रायल रन पूरा हो गया है। माना जा रहा है कि जल्द ही इस ब्रिज से ट्रेनों की आवाजाही शुरू कर दी जाएगी।  Pamban Railway Bridge

solar pinal
solar pinal

पुराने पुल से कितना अलग.. 

पुराने पंबल पुल पर ट्रेन की रफ्तार 10 किमी प्रति घंटे की थी, जबकि नए ब्रिज पर ट्रेनों की रफ्तार 80 किमी प्रति घंटे की है।  यानी इस ब्रिज पर सफर में लगने वाले सफर पहले से काफी कम हो जाएगा, जो सफर घंटेभर में पूरा होता था, अब वो 20 मिनट में पूरा हो सकेगा।  इसी तरह से पुराने पुल से जहाजों की आवाजाही के लिए पुल को मैन्युअल खोला जाता था।  40 लोग मिलकर ब्रिज को ओपन करते थे, लेकिन नए पुल को हाइड्रॉलिकली ओपन किया जाएगा।  जिसमें सिर्फ 5 मिनट का समय लगता है। नए ब्रिज से बड़े जहाजों की आवाजाही भी हो सकेंगी।  Pamban Railway Bridge

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

मौजूदा पुल से है तीन मीटर ऊंचा

नया पंबन पुल 2,070 मीटर (6,790 फीट) लंबा वर्टिकल लिफ्ट समुद्री पुल है जो मौजूदा पंबन पुल के समानांतर बनाया गया है। नए पुल में समुद्र के पार 100 स्पैन होंगे, जिनमें से 99 18.3 मीटर और एक 72.5 मीटर का होगा। यह मौजूदा पुल से 3 मीटर ऊंचा है। नए पुल में बड़ी नावों को नीचे से गुजरने की अनुमति देने के लिए उच्च निकासी होगी, जिससे समुद्री संपर्क में सुधार होगा और क्षेत्र में सुगम परिवहन की सुविधा होगी। Pamban Railway Bridge

जहाज के आते ही खुल जाता है पुल का शटर

पंबल ब्रिज इंजीनियरिंग का करिश्मा है।  यह भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज है. पुल के लिफ्टिंग स्पैन और रामेश्वरम साइड पर परीक्षण किए गए।  नया पुल पुराने पुल से 3 मीटर ऊंचा है। नए पुल को इस हिसाब से तैयार किया गया है कि नीचे से बड़े जहाज भी निकल सकें।  2.2 किमी लम्बाई वाला यह पुल किसी खाड़ी पर बना हुआ भारत का सबसे लंबा पुल है। जब पुल के पास जहाज आते हैं ट्रेनों को रोककर पुल को ऊपर उठा दिया जाता है, ताकि जहाज के लिए रास्ता बन सके।  Pamban Railway Bridge

कितना आया खर्च

पंबन पुल के निर्माण की जिम्मेदारी रेल विकास निगम लिमिटेड  (RVNL) को मिली है।  535 करोड़ की लागत में इसका रिकंस्ट्रक्ट किया है।  पुल की स्‍ट्रक्‍चर डबल लाइनों के लिए बनाया गया है, ताकि दोनों ओर से ट्रेनों की आवाजाही हो सके।Pamban Railway Bridge  Pamban Railway Bridge 

क्यों खास है पंबल ब्रिज

समंदर के ऊपर से गुजरने वाले इस ब्रिज की सबसे बड़ी खासियत है कि इसके ऊपर से जहां ट्रेन दौड़ेगी, नीचे से बड़े-बड़े जहाज गुजरेंगी। इससे पहले आपने ऐसा ब्रिज शायद ही देखा हो, जिस पर ट्रेन भी चलती है, लेकिन जब जहाज आते है तो ब्रिज वर्टिकल यानी ऊपर की ओर उठ जाते हैं।  फिर जैसे दी जहाज गुजरती है, ब्रिज वापस से नीते आकर ट्रैक के साथ जुड़ जाती है। इस तरह यह ब्रिज किसी करिश्‍मे से कम नहीं है।  Pamban Railway Bridge साभार.




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg
हृदय की कार्यक्षमता को बढ़ाती है अर्जुन वृक्ष की छाल स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने रखा था इस एक्टर का नाम सितंबर में लगाएं गेंदा और पाएं ढेरों फूल, फूलों की बहार के लिए आसान टिप्स सावन का महीना, ऐसे करें शिव जी की आराधना.. सावधान! मोबाइल में छिपे एप्स चुरा सकते हैं आपकी फोटो और वॉलेट की डिटेल्स, जानिए कैसे बचें