Sat. Jun 27th, 2026

पहली बार मुस्का नदी में गंगाआरती व दीपदान..कलाकारों की दुनिया ने भी बांधा शमा..

पहली बार मुस्का नदी में गंगाआरती व दीपदान..कलाकारों की दुनिया ने भी बांधा शमा.. For the first time Ganga Aarti and Deepdaan were performed in Muska river.. the world of artists also lit candles..
खबर शेयर करें..

पहली बार मुस्का नदी में गंगाआरती व दीपदान..कलाकारों की दुनिया ने भी बांधा शमा..  क्लिक कर देखे गंगा आरती व भजन प्रस्तुति... https://fb.watch/vWwYN2W_zD/

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // मुस्का नदी स्थित महादेव घाट में धार्मिक आयोजन किया नगर में इस कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह देखने को मिला।  नगर के कलाकारों की दुनिया ग्रुप ने भजनों की प्रस्तुति दी जिसमें भक्ति गीतों पर श्रद्धालु थिरक उठे।

दरअसल कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर शहर के मुस्का नदी रपटा स्थित महादेव घाट पर विधि विधान के साथ गंगा आरती एवं दीपदान आयोजन किया गया। शहर भर के श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में शामिल होकर बनारस व गंगा तट पर होने वाले गंगाआरती की तर्ज पर गंगाआरती की और दीपदान किया। भागवताचार्य पंडित घनश्याम राधे तिवारी, पंडित सुदर्शन तिवारी, पंडित गुलशन तिवारी, पंडित मुकेश तिवारी पंडित, धर्मेंद्र दुबे के सानिध्य में पूरे विधि विधान से मुख्य यजमान डॉक्टर अरुण भारद्वाज द्वारा मां गंगा जी के तेल चित्र पर गंगा जी के किनारे पूजा की तत्पश्चात पांचो आचार्यो द्वारा क्रम में शंखनाथ कर महादेव घाट को भक्तिमय में कर दिया।  दूसरे क्रम से भव्य धूप आरती किया गया इसके पश्चात पांचो आचार्यो द्वारा भव्य गंगा आरती की गई। 

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

पहली बार शहर में आयोजित गंगा आरती में बड़ी संख्या में लोग जुटे। आरती की खास बात यह रही कि हरिद्वार प्रयागराज की तर्ज पर किया गया आरती के समय वातावरण इस तरह निर्यात हो गया मानो हम हरिद्वार में आरती कर रहे हो विशाल जन समूह ने भक्ति भाव वातावरण में गंगा जी की आरती की। 

अंत में गंगा जी में महादेव मंदिर ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य सुरेश सिंह ठाकुर अधिवक्ता ने सपत्निक मंगोचार के साथ दीपदान किया साथ में खैरागढ़ विधायक यशोदा वर्मा ने भी दीपदान किया उक्त कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गिरिजा चंद्राकर, जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू, सांसद प्रतिनिधि भगत शरण सिंह, विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन, जिला पंचायत सदस्य विप्लव साहू, टीके चंदेल, राकेश चंदवानी सहित पार्षद और बड़ी संख्या में नगरवासी जुटे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मां शीतला सेवा समिति के आचार्य पंडित घनश्याम तिवारी, सूरज देवांगन, विपिन पटेल, जितेंद्र रजक, गिरधारी दुबे, गिरधर सिंह राजपूत,शुभम यादव, राम यादव सहित नगर वासियों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में चार चांद लगाने में कलाकारों की दुनिया के कलाकारों की रंगारंग भक्ति गीत की प्रस्तुति हुई जिसमें प्रदीप अग्रवाल, सावन सोनी ने खूब सराहना की गई। अंत में प्रसादी का वितरण किया गया है।

दीपों से जगमग हो उठा महादेव घाट

महादेव घाट पर पहली बार आयोजित गंगा आरती और दीपदान में पूरी तैयारी बनारस के तर्ज पर की गई थी जिससे लोगाें को पूरे कार्यक्रम मे बनारस की गंगा आरती की झलक दिखी। गंगा आरती में शामिल होने वाले लोगों के लिए नदी के रपटे सहित दोनाें छोर पर पर्याप्त व्यवस्था बनाई गई थी तो दूसरी ओर गंगा आरती कराने वाले ब्राम्हणों के लिए भी अलग मंचीय व्यवस्था बनाई गई थी। उम्मीद से अधिक लोगों की उपस्थिति में गंगा आरती के बाद दीपदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिससे मुस्का नदी का किनारा दीपों की रोशनी से जगमगा उठा।पहली बार मुस्का नदी में गंगाआरती व दीपदान..कलाकारों की दुनिया ने भी बांधा शमा.. For the first time Ganga Aarti and Deepdaan were performed in Muska river.. the world of artists also lit candles..

“कलाकारों की दुनिया” के भजनों पर थिरके श्रोता 

गंगा आरती व दीपदान कार्यक्रम के दौरान सुमधुर भजन और विभिन्न धार्मिक गीतों की प्रस्तुति देकर स्थानीय ग्रुप “कलाकारों की दुनिया” ने कार्यक्रम में बेहतर समा बांधा। कार्यक्रम शुरू होने के पहले से विभिन्न भजनों की प्रस्तुति देकर फनकारों ने आयोजन में चार चांद लगा दिया। कार्यक्रम के दौरान भी फनकार विभिन्न भक्ति गीतों की प्रस्तुति देते रहे। जिसे लोगाें ने जमकर सराहा। इस दौरान प्रदीप अग्रवाल और सावन सोनी की अगुवाई में फनकारों ने भक्ति गीतों, भजनों, धार्मिक गीतों की शानदार प्रस्तुति दी।

देखे गंगा आरती व भजन प्रस्तुति… 


For the first time Ganga Aarti and Deepdaan were performed in Muska River.. the world of Artists also lit Candles..


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg