Breaking
Thu. Mar 26th, 2026

Pakistan vs Zimbabwe: कामरान ने पाकिस्तान के लिए वनडे क्रिकेट में लगाया अपना पहला शतक..

pakistan vs zimbabwe
खबर शेयर करें..

Pakistan vs Zimbabwe: कामरान ने पाकिस्तान के लिए वनडे क्रिकेट में लगाया अपना पहला शतक..

पाकिस्तान बनाम ज़िम्बाब्वे: बुलावायो// जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में कामरान गुलाम ने धमाकेदार शतकीय पारी खेली। कमरान गुलाम ने 99 गेंद में 10 चौके और 4 छक्के की मदद से 103 रनों की दमदार पारी खेली। कामरान के इस शतकीय पारी के बदौलत ही पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर के खेल में 3 विकेट के नुकसान पर 303 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। pakistan vs zimbabwe

solar pinal
solar pinal

कामरान गुलाम ने पिछले साल जनवरी में पाकिस्तान के लिए अपना वनडे डेब्यू किया था, लेकिन इसके बाद से कामरान को इस फॉर्मेट में बहुत अधिक खेलने का मौका नहीं मिला। कामरान गुलाम ने अपने करियर के छठे मैच में पहला वनडे शतक लगाया। पाकिस्तानी टीम में कारमान गुलाम को तीसरे नंबर पर खेलने का मौका मिल रहा है। यह वही पोजीशन पर जिस पर पूर्व कप्तान बाबर आजम बल्लेबाजी करते हैं। ऐसे में कामरान के इस शतक से बाबर की जगह खतरे में पड़ गई है। pakistan vs zimbabwe

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

कामरान गुलाम के अलावा पाकिस्तान के लिए बल्लेबाजी में अब्दुल्ला शफीक ने भी दमदार अर्धशतकीय पारी खेली। अब्दुल्लाह शफीक ने पाकिस्तान के लिए 68 गेंद में 50 रनों की पारी खेली। अब्दुल्लाह शफीक को सिकंदर रजा ने एलबीडबल्यू आउट किया। इसके अलावा ओपनर बल्लेबाज सैम अयूब ने भी पारी की शुरुआत करते हुए बेहतरीन 31 रनों का योगदान दिया। pakistan vs zimbabwe

वहीं बात करें टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजी की तो कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने 47 गेंद में 37 रनों की पारी खेली। इसके अलावा सलमान आगा ने भी टीम के लिए 30 रनों का योगदान जबकि तैयब ताहिर ने 16 गेंद में 4 चौके की मदद से नाबाद 29 रनों की पारी खेली।

जिम्बाब्वे की गेंदबाजी नहीं रही असरदार

पाकिस्तान बनाम ज़िम्बाब्वे: तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करने वाले जिम्बाब्वे की टीम की गेंदबाजी असरदार नहीं रही। टीम के लिए सबसे ज्यादा सिकंदर रजा और रिचर्ड नगारवा ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा ब्लेसिंग मुजारबानी और फराज अकरम ने एक-एक विकेट हासिल किए। साभार .

Pakistan vs Zimbabwe: Kamran scored his first century in ODI cricket for Pakistan..




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
खैरागढ़ में चैत्र नवरात्र की तैयारी पूरी, कल होगी ज्योति कलश स्थापना खैरागढ़। नगर सहित पूरे क्षेत्र के देवी मंदिरों में चैत्र नवरात्र को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार से प्रारंभ हो रहे वासंती नवरात्रि के अवसर पर शहर के प्रमुख मां दंतेश्वरी माता मंदिर, मां शीतला मंदिर सहित सभी देवी मंदिरों में ज्योति कलश की स्थापना की जाएगी। मां दंतेश्वरी मंदिर के पुजारी डॉ. मंगलानंद झा ने बताया कि यह मंदिर खैरागढ़ का सबसे प्राचीन देवी मंदिर है, जहां हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु नवरात्रि के दौरान पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि चैत्र प्रतिपदा से हिंदू नववर्ष की भी शुरुआत होती है और इस बार विक्रम संवत 2083 का नाम ‘रुद्र’ संवत्सर रहेगा। उन्होंने नवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष में चार नवरात्रि होती हैं, लेकिन आश्विन और चैत्र नवरात्रि विशेष रूप से प्रमुख मानी जाती हैं। चैत्र नवरात्रि को वासंती नवरात्रि भी कहा जाता है। मुहूर्त को लेकर फैली भ्रांतियों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि ज्योति प्रज्वलन का कोई विशेष मुहूर्त नहीं होता, बल्कि कलश स्थापना, नवग्रह, गौरी-गणेश, सप्तमातृका, षोडश मातृका और योगिनी की स्थापना के लिए निश्चित समय होता है। मां दंतेश्वरी मंदिर में दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कलश स्थापना की जाएगी। इसके बाद शाम के समय श्रद्धालु अपने नाम से स्थापित ज्योति कलश प्रज्वलित करेंगे। मंदिर प्रबंधन के अनुसार मां दंतेश्वरी मंदिर में इस वर्ष करीब 330 ज्योति कलश स्थापित किए जाएंगे, जबकि इतवारी बाजार स्थित मां शीतला मंदिर में लगभग 250 ज्योति कलश स्थापित होंगे। खास बात यह है कि मां दंतेश्वरी मंदिर में देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु अपनी आस्था के अनुसार ज्योति प्रज्वलित करवाते हैं। अबू धाबी, जर्मनी और कनाडा जैसे देशों में रह रहे श्रद्धालु भी मंदिर से जुड़े रहते हैं और नवरात्रि में अपनी सहभागिता निभाते हैं। चैत्र नवरात्रि को लेकर पूरे खैरागढ़ में भक्ति और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।