Fri. Jul 17th, 2026

बिजली कंपनी के यार्ड में लगी आग.. जले 40 से अधिक ट्रांसफार्मर.

बिजली कंपनी के यार्ड में लगी आग.. जले 40 से अधिक ट्रांसफार्मर.
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 राजनांदगाव // कैलाश नगर के बिजली कंपनी के ईई दफ्तर में रिपेयरिंग के लिए रखे ट्रांसफार्मर में अचानक रविवार की शाम आग लग गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

एक-एक कर करीब 40 ट्रांसफार्मरों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। कुछ देर तक धुंआ इतनी तेजी से उठा कि गुबार आधे शहर तक फैल गया। कार्यालय के बगल से लगे रामनगर गली के लोग दहशत में घर छोड़कर भागने लगे थे। करीब डेढ़ घंटे बाद आग पर काबू पाया गया।

गंभीर बात तो यह रही कि बार-बार बुलाने के बावजूद दमकल को आने में भी एक घंटे लग गए। कैलाश नगर में यार्ड में रखे ट्रांसफार्मरों की रिपेयरिंग की जाती है। शेड के नीचे ही करीब 50-60 ट्रांसफार्मर रखे गए हैं। इसकी रिपेयरिंग रविवार को भी की जा रही थी।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

शाम होने के बाद कर्मचारी जब वहां से चले गए तब शॉर्ट सर्किट से चिंगारी उठी और फैले हुए ऑयल के संपर्क में आई। इससे भीषण आग लगी। वहां रखे सभी ट्रांसफार्मर को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। बगल में ईई ऑफिस है। वहां का एसी जल गया।बिजली कंपनी के यार्ड में लगी आग.. जले 40 से अधिक ट्रांसफार्मर.

बताया गया कि दफ्तर के अंदर तक आग की लपटें पहुंच गई। कुछ कम्प्यूटर भी जल चुके हैं। कर्मचारियों ने टेबल व कम्प्यूटर को खींचकर बाहर निकला। 

आग लगने के 1 घंटे बाद आई दमकल और पुलिस

घटना के एक घंटे बाद दमकल आई। आग लगने के बाद यहां सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंच गए थे। लोग वीडियो बनाने के चक्कर में जान जोखिम में डालकर घटनास्थल के करीब जाते रहे। जबकि कुछ ही दूरी पर कोतवाली थाना है।

पुलिस बल एक घंटे बाद आई। उसके पहले दमकल आ गई थी। यहां लोगों को नियंत्रित करने वाला भी कोई नहीं था। इस वजह से भीड़ काफी ज्यादा हो गई थी। महिलाएं और बच्चे भी घटना को देखने पास जाते नजर आए।

इसे भी पढ़ें : सबसे बेस्ट रिचार्ज प्लान.. Jio vs Airtel vs BSNL vs Vi में कौन दे रहा सबसे ज्यादा फायदा

दहशत में रहे गली के लोग चपेट में आ सकते थे घर 

ईई दफ्तर से लगे कैलाश नगर के राम नगर गली में करीब चार घंटे दहशत रही। आग लगने के बाद यहां के लोग परेशान होने लगे। जिस यार्ड में आग लगी थी, उसी से रामनगर की गली लगी हुई है। यहां के रहवासियों को इस बात की चिंता थी कि कहीं आग उनके घरों तक न जा पहुंचे।

समय पर आग नहीं बुझाई जाती तो इस इलाके के घरों को भी आग अपनी चपेट में ले सकती थी। कुछ देर के लिए यहां के लोग बाहर निकल गए। ट्रांसफार्मर लगातार जलते रहे और मोहल्ले के लोग आग कब बुझे इसका इंतजार करते रहे।

कॉलोनी से आए कर्मचारी, निगम को दी गई इसकी सूचना

इसी दफ्तर के परिसर में कर्मचारियों के क्वार्टर भी हैं। रविवार को अवकाश था तो यहां कर्मचारी नहीं थे। कॉल सेंटर व कॉलोनी में कर्मचारियों की मौजूदगी थी। आग लगने के बाद टांकाघर में सूचना दो बार दी गई।

बताया गया कि ढाबा वार्ड से दमकल आएगी। तब तक इंतजार करते एक घंटे बीत गए। करीब साढ़े पांच बजे दमकल पहुंचा, कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बताया कि मौके पर दमकल पहुंच गई थी, यार्ड में आग बुझाने का काम समय पर कर लिया गया। जनहानि नहीं हुई है। घटना के कारणों की जांच होगी। नुकसान का आकलन बिजली कंपनी के अफसर करेंगे।

Fire broke out in the power company’s yard… more than 40 transformers burnt.




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg