Mon. Jul 27th, 2026

वॉटसअप पर क्यूआर कोड भेजकर की लाखों की धोखाधड़ी.. FIR दर्ज

WhatsApp में जुड़ा नया फीचर
खबर शेयर करें..

वॉटसअप पर क्यूआर कोड भेजकर की लाखों की धोखाधड़ी.. FIR दर्ज

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 रायपुर । डीडी नगर इलाके में पॉलिसी मैच्योरिटी पर डबल मुनाफ होने का झांसा देकर रिलायंस कम्पनी का प्रतिनिधी बताकर 381608 रूपए को धोखे से ले लिए। अज्ञात व्यक्ति ने वॉटसअप पर क्यू आर कोड भेजकर धोखाधड़ी कर दी। सुरेंद्र कुमार देवांगन ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह न्यु चंगोराभाठा, शिव नगर में रहता है। सुरेंद्र ने पूर्व में रिलायंस का एक पॉलिसी लिया था। Raipur News 

पालिसी की परिपक्वता वर्ष 2025 में हुआ। जिसके उसे जुलाई 2024 में रिलायंस कम्पनी का प्रतिनिधी बताकर विशाल नाम के व्यक्ति ने फोन कर बताया कि उसकी पॉलिसी में नुकसान हो रहा है। और उसे ठीक करने का झांसा देकर सर्विस चार्ज और दस्तावेज पूरा करने की बात कर पैसों की मांग की गई। सुरेंद्र उसके झांसे में आ गया। उसने उसके बैंक खाता में पांच बार में गूगले पे के माध्यम से 3,81,608/- रूपये का ट्रांसफर कर दिया।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

इस दौरान सुरेंद्र को पॉलिसी में मुनाफ होने का झांसा देकर अलग-अलग नम्बरों से हेमंत देशमुख, स्नेहा भाटिया, रितिका, विवेक ,आलिया शर्मा, अनिता गुप्ता, अंकिता शर्मा फोन कर प्रलोभन देते थे। सारी जानकारी सुरेंद्र ने अपने दोस्त को बताई। तब उसे पता चला की उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। कुछ दिन बाद सुरेंद्र को भारती एक्सा लाईफ इंश्योरेंस की दो पॉलिसी एवं श्रीराम लाईफ इंश्योरेंस की एक पॉलिसी दिया गया। Crime News WhatsApp में जुड़ा नया फीचर

जिसमें एजेंट का नाम-वी. प्रोटेक्ट आईएफएफ प्रा.लि. ने फोन और ईमेल 1श्चह्म्शह्लद्गष्ह्यह्लद्बठ्ठस्रद्बड्डञ्चद्दद्वड्डद्बद्य.ष्शद्व जिसका पता नई दिल्ली का बताया गया था। पॉलिसी के बारे में भारती एक्सा में जाकर पता करने पर जानकारी हुई कि वी प्रोटेक्ट आईएफएफए प्रा.लि. एक फर्जी कस्टमर एजेंट है जो कि महंगी पॉलिसियों में पैसा जमा कराकर धोखाधड़ी करता है। ठगी होने के शक में सुरेंद्र ने इसकी रिपोर्ट कल शाम डीडी नगर थाना में दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ 318-4 का अपराध दर्ज किया है। पॉलिसी और दिए गए नम्बर से अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रही है।

Fraud of lakhs done by sending QR code on WhatsApp.. FIR registered




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg