Fri. Jul 31st, 2026

नवपदस्थ कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने किया पदभार ग्रहण

Newly appointed Collector Indrajit Singh Chandrawal took charge
खबर शेयर करें..

नवपदस्थ कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने किया पदभार ग्रहण

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के नवपदस्थ कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने आज अपरान्ह जिला कार्यालय में पहुँचकर पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर कलेक्टर का जिला कार्यालय पहुँचने पर वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया।

नवपदस्थ कलेक्टर चन्द्रवाल 2013 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। इसके पूर्व वे कलेक्टर, जिला बालोद के पद पर पदस्थ थे। नव पदस्थ कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

कार्यभार ग्रहरण करने के पश्चात नवपदस्थ कलेक्टर सिंह ने सभी अधिकारियों का संक्षिप्त परिचय भी प्राप्त किया। इस दौरान एडीएम सुरेन्द्र कुमार ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व खैरागढ़ टंकेश्वर प्रसाद साहू, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व छुईखदान सुश्री रेणुका रात्रे, तहसीलदार खैरागढ़ श्री आशीष देवहारि सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित थे।Newly appointed Collector Indrajit Singh Chandrawal took charge

 

मीडिया से प्रतिनिधियों से की चर्चा 

नवपदस्थ कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने पदभार ग्रहण के पश्चात मीडिया प्रतिनिधियों से मुखातिब हुए। उन्होंने प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों से जिले की विकास को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। साथ ही पत्रकारों से जिले की विकास के लिए सुझाव भी मांगे। कलेक्टर ने पत्रकारों से सुझाव पर कहा कि सभी के सहयोग से जिले की विकास की गति को आगे बढ़ाएंगे। 




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg