Sat. Jun 27th, 2026

फर्जी बैंक गारंटी और एफडी बांड घोटाले का आरोपी गिरफ्तार

फर्जी बैंक गारंटी और एफडी बांड घोटाले का आरोपी गिरफ्तार
खबर शेयर करें..

फर्जी बैंक गारंटी और एफडी बांड घोटाले का आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 जगदलपुर// बस्तर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी बैंक गारंटी एवं फिक्स डिपॉजिट बांड घोटाले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने फर्जी एफडी बांड जारी कर करीब 32 लाख रुपये की ठगी की थी।

एसपी शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन व एएसपी महेश्वर नाग एवं सीएसपी सुमित कुमार के पर्यवेक्षण में कोतवाली थाना प्रभारी भोला सिंह राजपूत के नेतृत्व में टीम बनाई गई। आरोपी को मोबाइल लोकेशन के आधार पर महारानी अस्पताल, जगदलपुर के पास से पकड़ा गया। आरोपी के पास से एक लैपटॉप, दो मोबाइल जब्त किया गया।

पूछताछ में आशीष रथ ने कबूल किया कि वह अपने ऑफिस के लैपटॉप और कंप्यूटर से डिजिटल फिक्स डिपॉजिट बांड तैयार कर लोगों को देता था और रकम अपने निजी उपयोग में करता था। कुल 32,30,000 की ठगी की पुष्टि हुई है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं सहित 318(4), 338, 336(3), 340(2), 3(5) भा.न्या.सं. एवं 138 एन.आई. एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर अदालत भेजा जा रहा है।फर्जी बैंक गारंटी और एफडी बांड घोटाले का आरोपी गिरफ्तार

Accused arrested in fake bank guarantee and FD bond scam: source : chhattisgarh daily




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg