शिक्षकों की तीन दिवसीय शैक्षणिक कार्यशाला, शिक्षकों के लिए रहा रोमांचक अनुभव
छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान, पुणे में तीन दिवसीय शैक्षणिक एवं अनुसंधान आधारित कायर्शाला का दिनांक 28/01/2026 से 30/01/2026 तक सफल आयोजन किया गया। यह कायर्शाला राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ के आयुक्त किरण कौशल के मार्गदर्शन में एपीसी एके सारस्वत, उपसंचालक एवं मंजूलता साहू सहायक संचालक मार्गदर्शन एवं सहयोग से बसंत कुमार वर्मा एपीसी के अगुआई में कायर्शाला में छत्तीसगढ़ राज्य से चयनित कुल 100 शिक्षकों ने सहभागिता की।
जिले से ये शिक्षक हुए शामिल
इस कार्यशाला में खैरागढ़- छुईखदान-गंडई जिले से गीता यादव, टीकराम देशमुख, महेंद्रकुमार वर्मा एवं रेवा राम और देवलाल वर्मा ने कायर्शाला में सक्रिय सहभागिता निभाई। कायर्शाला के प्रमुख विषयों में नई शिक्षा नीति आधुनिक शिक्षण पद्धतियाँ, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी का शिक्षण में प्रभावी उपयोग तथा अनुसंधान कौशल विकास शामिल रहे। यह कायर्शाला प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षकों के लिए आयोजित की गई। ![]()

कायर्शाला के अंतर्गत साइंस एक्टिविटी सेंटर के माध्यम से कम लागत वाली सामग्री से विज्ञान प्रयोग एवं शिक्षण अधिगम सामग्री निर्माण का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। साथ ही शिक्षा में नवाचार एवं अनुसंधान को बढ़ावा देने हेतु विशेष सत्रों का आयोजन किया गया।

शिक्षकों के लिए रहा रोमांचक अनुभव
कार्यशाला के दौरान शिक्षकों को IISER के साइंस सेंटर का अवलोकन कराया गया। कल्पक घर में सरल व रोचक विज्ञान प्रयोगों की जानकारी दी गई, जिससे कम लागत में प्रभावी शिक्षण अधिगम सामग्री निर्माण की समझ विकसित हुई। इसके साथ ही तारामंडल भ्रमण, खगोलीय पिंडों का अवलोकन एवं अनुसंधान केंद्रों की सैर कराई गई, जो शिक्षकों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं रोमांचक अनुभव रहा। वैज्ञानिकों के साथ प्रत्यक्ष संवाद के माध्यम से शिक्षकों को अनुसंधान आधारित सोच विकसित करने का अवसर मिला।
Three-day educational workshop for teachers was an exciting experience for them.



![whatsapp-seeklogo[1]](https://khabar24x7.in/wp-content/uploads/2026/06/whatsapp-seeklogo1-300x89.png)

