Mon. Jul 13th, 2026

पेड़ से टकराई अनियंत्रित स्कॉर्पियो कार, तीन युवकों की हुई मौत, 10 घायल 

पेड़ से टकराई अनियंत्रित स्कॉर्पियो कार, तीन युवकों की हुई मौत, 10 घायल 
खबर शेयर करें..

पेड़ से टकराई अनियंत्रित स्कॉर्पियो कार, तीन युवकों की हुई मौत, 10 घायल 

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 जगदलपुर //  बस्तर की प्राकृतिक सुंदरता देखने निकले गरियाबंद जिले के युवकों की खुशियां एक भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गई। बारसूर-चित्रकोट मार्ग पर मारडूम थाना क्षेत्र अंतर्गत मेंद्री घूमर मोड़ के पास मंगलवार देर रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक बड़े पेड़ से टकरा गई।

हादसा इतना गंभीर था कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दस अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान रूपेंद्र नेताम 25 वर्ष खिलेश्वर नेताम 18 वर्ष और रामरतन ठाकुर 20 वर्ष के रूप में हुई है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

तत्काल पहुंचाया स्वास्थ्य केंद्र 

घायलों को तत्काल लोहंडीगुड़ा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज अस्पताल डिमरापाल रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि कुछ घायलों की हालत अब भी चिंताजनक बनी हुई है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

जानकारी के अनुसार गरियाबंद जिले के 13 दोस्त स्कॉर्पियो वाहन से लंबी यात्रा पर निकले थे। वे पहले विशाखापट्टनम और जगन्नाथपुरी घूमने के बाद 2 फरवरी को दंतेवाड़ा पहुंचे थे। मंगलवार को माई दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन करने और बारसूर क्षेत्र का भ्रमण करने के बाद देर रात लौटते समय यह हादसा हो गया।

 

अंधेरे में रेस्क्यू रहा चुनौतीपूर्ण

मारडूम थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। अंधेरे और ठंड के बीच स्कॉर्पियो में फंसे घायलों को बाहर निकालना चुनौतीपूर्ण रहा। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। घटना के बाद मृतकों के परिजनों और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।पेड़ से टकराई अनियंत्रित स्कॉर्पियो कार, तीन युवकों की हुई मौत, 10 घायल Uncontrolled Scorpio car hits tree, three youths killed, 10 injured




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg