Mon. Jul 13th, 2026

दवाई सेलिंग में बड़ा कमाई का झांसा, 12 लाख की ठगी करने वाले शातिर ठग गिरफ्तार 

दवाई सेलिंग में बड़ा कमाई का झांसा, 12 लाख की ठगी करने वाले शातिर ठग गिरफ्तार A fraudster who duped people of Rs 12 lakh by promising huge profits in selling medicines was arrested.
खबर शेयर करें..

दवाई सेलिंग में बड़ा कमाई का झांसा, 12 लाख की ठगी करने वाले शातिर ठग गिरफ्तार 

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // छुईखदान । दवाई कंपनी में निवेश कर कम समय में पैसा दुगुना करने तथा दवाई सेलिंग पर 30 प्रतिशत कमीशन देने का लालच देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी रेखचंद जंघेल पिता गैंदलाल जंघेल, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम बोरई थाना छुईखदान जिला केसीजी (छत्तीसगढ़) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि घटना 17 मई 2021 से 13 जनवरी 2022 के मध्य आरोपी सुखविंदर सिंग कडियाला एवं हुलास कुमार साहू द्वारा दवाई कंपनी में निवेश के नाम पर उनसे कुल 12 लाख 50 हजार रुपये की ठगी की गई।

लगातार बदल रहा था अपना नाम व पता

प्रार्थी की शिकायत पर थाना छुईखदान में 03 फरवरी 2025 को अपराध क्रमांक 41/2025 धारा 420, 34 भादवि के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। प्रकरण के आरोपी (1) सुखविंदर सिंग कडियाला पिता स्व. तरसेम सिंग, उम्र 42 वर्ष, निवासी क्वार्टर नं. 23 एफ, सड़क नं. 29 बी, शिव मंदिर रोड, सेक्टर-07 भिलाई, थाना भिलाई नगर जिला दुर्ग तथा (2) हुलास कुमार साहू पिता सूरज कुमार साहू, उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम बोरई थाना छुईखदान जिला केसीजी, घटना के बाद से फरार चल रहे थे। पुलिस मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी लगातार अपना नाम व बदल रहा था। दवाई सेलिंग में बड़ा कमाई का झांसा, 12 लाख की ठगी करने वाले शातिर ठग गिरफ्तार A fraudster who duped people of Rs 12 lakh by promising huge profits in selling medicines was arrested.

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज बालाजी राव के मार्गदर्शन में जिला केसीजी पुलिस टीम द्वारा लगातार 30 घंटे के अथक प्रयास कर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों को पकड़कर हिरासत में लेकर पूछताछ की गई जहाँ आरोपियों ने अपराध करना स्वीकार किया।

आरोपियों को भेजा गया ज्यूदिशियल रिमांड पर जेल 

मामले में पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी सुखविंदर सिंग कडियाला एवं हुलास कुमार साहू को 05 फरवरी 2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी हुलास कुमार साहू को अभिरक्षा में लेकर वैधानिक कार्यवाही की गई, वहीं आरोपी सुखविंदर सिंग कडियाला को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेशानुसार उसे न्यायिक रिमांड पर उपजेल सलोनी भेज दिया गया।

A fraudster who duped people of Rs 12 lakh by promising huge profits in selling medicines was arrested.




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg