Mon. Jul 13th, 2026

श्री रूख्खड़ स्वामी महोत्सव व महाशिवरात्रि का भव्य शुभारंभ, 10 फ़रवरी को निकलेगी विशाल बाइक रैली

श्री रूख्खड़ स्वामी महोत्सव व महाशिवरात्रि का भव्य शुभारंभ, 10 फ़रवरी को निकलेगी विशाल बाइक रैली
खबर शेयर करें..

श्री रूख्खड़ स्वामी महोत्सव व महाशिवरात्रि का भव्य शुभारंभ, 10 फ़रवरी को निकलेगी विशाल बाइक रैली

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़। आस्था, उत्साह और शिवभक्ति से सराबोर श्री रूख्खड़ स्वामी महोत्सव एवं महाशिवरात्रि पर्व का भव्य आगाज़ आगामी मंगलवार, 10 फ़रवरी से होने जा रहा है। पर्व की शुरुआत विशाल बाइक रैली के साथ की जाएगी, जिसमें लगभग 500 बाइक सवार श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

यह विशाल रैली माँ नर्मदा मंदिर, खैरा–चकनार से प्रारंभ होकर बाबा श्री रूख्खड़ स्वामी मंदिर तक पहुँचेगी। रैली के माध्यम से शिवभक्ति, सनातन संस्कृति और सामाजिक एकता का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का उद्देश्य रखा गया है।

श्री रूख्खड़ स्वामी महोत्सव व महाशिवरात्रि का भव्य शुभारंभ, 10 फ़रवरी को निकलेगी विशाल बाइक रैली

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

इस आयोजन को लेकर माँ नर्मदा मंदिर, खैरा–चकनार, गंडई में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में रैली के अगुवाईकर्ता एवं संरक्षक श्री खम्हन ताम्रकार ने कहा कि भगवान भोलेनाथ और माँ नर्मदा के अनन्य भक्त बाबा श्री रूख्खड़ स्वामी की परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष पदयात्रा की भावना का विस्तार करते हुए विशाल बाइक रैली का आयोजन किया जा रहा है।

वहीं हिंदू जन जागरण समिति के अध्यक्ष प्रकाश जंघेल ने समस्त शिवभक्तों और धर्मप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में रैली में शामिल होकर आयोजन को ऐतिहासिक बनाने की अपील की।

आयोजन समिति के अनुसार महोत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम, पूजा-अर्चना और भक्तिमय आयोजन भी किए जाएंगे, जिससे पूरा क्षेत्र शिवमय वातावरण में रंग जाएगा।

खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg