Mon. Jul 13th, 2026

जिले में सामूहिक विवाह का आयोजन 10 फ़रवरी को , 115 जोड़े बंधेंगे विवाह बंधन में

जिले में सामूहिक विवाह का आयोजन 10 फ़रवरी को , 115 जोड़े बंधेंगे विवाह बंधन मेंMass marriage ceremony to be held in the district on February 10, 115 couples to tie the knot
खबर शेयर करें..

जिले में सामूहिक विवाह का आयोजन 10 फ़रवरी को , 115 जोड़े बंधेंगे विवाह बंधन में

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 छुईखदान//  जिला खैरागढ़ में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन 10 फरवरी सोमवार को छुईखदान स्थित केकती बाड़ी मैदान में किया जाएगा। इस आयोजन में जिले के विभिन्न विकासखंडों से चयनित कुल 115 जोड़े विधि-विधान एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह बंधन में बंधेंगे।

मन्त्रोंच्चार के साथ होगा विवाह दिए जायेगे उपहार भी

आयोजन स्थल पर विवाह से संबंधित सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। कार्यक्रम के दौरान मंत्रोच्चार के साथ विवाह संपन्न कराए जाएंगे तथा शासन द्वारा निर्धारित कन्या विवाह सहायता सामग्री एवं उपहार नवदंपत्तियों को प्रदान किए जाएंगे। पंडाल, मंडप, भोजन व्यवस्था, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएँ एवं सुरक्षा सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं।जिले में सामूहिक विवाह का आयोजन 10 फ़रवरी को , 115 जोड़े बंधेंगे विवाह बंधन मेंMass marriage ceremony to be held in the district on February 10, 115 couples to tie the knot

सादगीपूर्ण विवाह को प्रोत्साहित करना है उद्देश्य 

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की कन्याओं के विवाह में सहयोग प्रदान करना, दहेज प्रथा को हतोत्साहित करना तथा सरल, सादगीपूर्ण और सम्मानजनक विवाह को प्रोत्साहित करना है। सामूहिक विवाह के माध्यम से सामाजिक समरसता और पारदर्शिता का संदेश भी दिया जाता है। इस जिला स्तरीय कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण, जिला प्रशासन के अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहेंगे।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393



खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg