Breaking
Fri. Mar 13th, 2026

विधायक यशोदा ने श्रम दान करके किया मनरेगा में किये जा रहे बदलाव का विरोध

MLA Yashoda donated her labour to protest the changes being made in MNREGA.विधायक यशोदा ने श्रम दान करके किया मनरेगा में किये जा रहे बदलाव का विरोध
खबर शेयर करें..

विधायक यशोदा ने श्रम दान करके किया मनरेगा में किये जा रहे बदलाव का विरोध 

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 छुईखदान // मनरेगा बचाओ संग्राम के अंतर्गत आज खैरागढ़ ब्लॉक के ग्राम भूलाटोला में मनरेगा मजदूरों के बीच पहुंचकर खैरागढ़ विधायक श्रीमती यशोदा नीलांबर वर्मा ने कांग्रेसजनों के साथ श्रमदान किया। इस दौरान उन्होंने मजदूरों के साथ मिलकर श्रम कार्य किया और मनरेगा योजना में किए जा रहे बदलावों का विरोध जताया।

कार्यक्रम के दौरान विधायक श्रीमती वर्मा ने कहा कि मनरेगा ग्रामीण गरीबों, मजदूरों और जरूरतमंद परिवारों के लिए आजीविका का प्रमुख साधन है, लेकिन वर्तमान में किए जा रहे बदलावों से मजदूरों के अधिकार प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नई व्यवस्थाओं के कारण मजदूरों को समय पर काम और मजदूरी नहीं मिल पा रही है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो रहा है।

solar pinal
solar pinal

उन्होंने कहा कि मनरेगा में तकनीकी जटिलताएँ बढ़ाने, कार्य स्वीकृति में देरी जैसी समस्याओं से मजदूर परेशान हैं। कांग्रेस पार्टी मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।MLA Yashoda donated her labour to protest the changes being made in MNREGA.विधायक यशोदा ने श्रम दान करके किया मनरेगा में किये जा रहे बदलाव का विरोध

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी श्रमदान कर मजदूरों के साथ एकजुटता दिखाई और केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध दर्ज कराया। 

मजदूरों ने विधायक के सामने रही समस्या 

मजदूरों ने भी अपनी समस्याएँ विधायक के समक्ष रखीं, जिनमें समय पर भुगतान, पर्याप्त कार्य दिवस, जॉब कार्ड संबंधी दिक्कतें और स्थानीय स्तर पर कार्य उपलब्ध कराने की मांग प्रमुख रही।

कार्यक्रम के अंत में विधायक ने मजदूरों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं को शासन-प्रशासन के समक्ष प्रमुखता से उठाया जाएगा और मनरेगा योजना को कमजोर करने वाले किसी भी निर्णय का पुरजोर विरोध किया जाएगा।

इस दौरान बड़ी संख्या में मनरेगा मजदूर, ग्रामीणजन एवं कांग्रेस पदाधिकारी-कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
No content yet.