Mon. Jul 13th, 2026

रमजान का पवित्र माह नगर में जारी, रोजेदार बच्चे ,बूढ़े ,और जवान भी रख रहे है रोजा

रमजान का पवित्र माह नगर में जारी, रोजेदार बच्चे ,बूढ़े ,और जवान भी रख रहे है रोजारमजान का पवित्र माह नगर में जारी, रोजेदार बच्चे ,बूढ़े ,और जवान भी रख रहे है रोजा
खबर शेयर करें..

रमजान का पवित्र माह नगर में जारी, रोजेदार बच्चे ,बूढ़े ,और जवान भी रख रहे है रोजा

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 गंडई-पंडरिया // गंडई सहित पूरे क्षेत्र में 2026 का पवित्र माह रमजान विगत 19 फरवरी को चांद दिखने के बाद से शुरू हो गया है, यह महीना सिर्फ भूखे प्यासे रहने का नहीं है, बल्कि खुद पर काबू रखने की वजह बनता है, इस्लामी कैलेंडर का सबसे मुकदस महीना रमजान दस्तक दे चुका है।

चांद के दीदार के साथ ही दुनिया भर के मुसलमान भाई रोजा की शुरुआत कर चुके हैं। रमजान की शुरुआत दरअसल इबादत पूजा ,भक्ति, बंदगी और दुआ से लबरेज रूहानी महीने का आगाज है। यह महीना सिर्फ भूखे प्यासे रहने का नाम नहीं है बल्कि खुद पर काबू रखना दिल और सोच को साफ करने और इंसानियत को समझने का मौका होता है।

रमजान में जहां दिन में रोजे रखे जाते हैं तो वही रात खास नवाज तरावीह और दुआओं से भरपूर रहती है, रमजान 29 या 30 दिनों का होता है, जो चांद दिखने पर निर्भर करता है, पहले रोजे के साथ ही सहरी और इफ्तार का सिलसिला शुरू हो गया है, और मस्जिद तरावीह की नमाज और कुरान की तिलावत से गूंज उठी है यह महीना रूहानी सुकून का संदेश दे रहा है।रमजान का पवित्र माह नगर में जारी, रोजेदार बच्चे ,बूढ़े ,और जवान भी रख रहे है रोजा The holy month of Ramadan continues in the city, fasting children, old people and young people are also fasting.

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

गंडई और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में मुस्लिम धर्मावलंबियों द्वारा इस मुबारक महीने में अमन, चैन, और भाईचारे की दुआएं मांगी जा रही है, रमजान के इस पर्व में बच्चे बूढ़े और जवान भी रोजा रख रहे हैं जो नगर में देखने को भी मिल रहा है।


Rohit dewangan-gandai
रिपोर्ट : रोहित देवांगन, गंडई
विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें.. 7415791636


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg