Mon. Jul 13th, 2026

खैरागढ़ विधायक यशोदा वर्मा के प्रयासों से करोड़ों का कार्य बजट में हुए सम्मिलित

खबर शेयर करें..

खैरागढ़ विधायक यशोदा वर्मा के प्रयासों से करोड़ों का कार्य बजट में हुए सम्मिलित

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 गंडई / खैरागढ़ //  विधानसभा क्षेत्र के सिंचाई सुविधा बढ़ाने, पुल पुलिया व पहुँच मार्ग निर्माण विकास हेतु विधायक यशोदा नीलाम्बर वर्मा के प्रयासों से करोड़ों की कार्य को बजट में प्रावधान किया गया है जैसे सिचाई सुविधा के लिए आमनेर नदी में मूतेडा रपटा कम स्टाप डेम निर्माण हेतु 8.65 करोड़, चिंगली डायवर्सन योजना की जीर्णोद्धार व नहरों का रिमाण्डलीन कार्य हेतु 4.69 करोड़, जिराटोला जलाशय की जीर्णोद्धार व नहर कार्य हेतु 2.78 करोड़ के लिए बजट में शामिल हुआ। 

वही डूडा डायवर्सन शीर्ष कार्य जीर्णोद्धार हेतु 16.46 करोड़, सेतवा जलाशय की शीर्ष कार्य का जीर्णोद्धार व नहर लाइनिंग कार्य हेतु 8.17 करोड़, सिंगारपुर व्यपवर्तन शीर्ष कार्य की जीर्णोद्धार हेतु 3.09 करोड़ तथा लोक निर्माण विभाग में गंडई से धमधा मार्ग पर दनिया के पास, पैलीमेटा खैरानवापारा बेन्द्री मार्ग पर स्थित सुरही नदी जलाशय के पास , पंडरीपानी-समुदपानी मार्ग पर मगुरदा नाला पर, चोभर-बगार झोला झिलमिली मार्ग पर मगुरदा नाला में उच्चस्तरीय पुल पुलिया निर्माण हेतु 7.60 करोड़ को बजट में शामिल किया गया है। 

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

पुल-पुलिया के लिए भी प्रावधान 

इसके अलावा 2025-26 में सम्मलित बजट पुल पुलिया जैसे बघमर्रा से करमतरा, धनगांव से गोदरी, खैरागढ़ से आकरजन, मानपुर पहाड़ी से मोहगॉव, जालबांधा से खैरागढ़ मार्ग में कुल्ही नदी पर छुईखदान से गंडई मार्ग में घिरघोली के पास, गंडई से कृतबांस , लिमो से दुल्लापुर में एक-एक करोड़ की अतिरिक्त प्रावधान रखा है।

 

शहरी क्षेत्र खैरागढ़ में 3 कि. मी, व गंडई शहर में 3 कि. मी. के लिए 5 करोड़, कुकुरमुडा से सिंघोरी मार्ग हेतु4.20करोड़, खैरागढ़ से डोंगरगढ़ मार्ग में बी टी रिनिवल हेतु 5.40करोड़ खैरागढ़ से लांजी रोड मजबूती करण हेतु 6.30 करोड़, बिरुटोला से गड़बंजा पहुँच मार्ग 5.5 कि. मी. पुलिया सहित 8.10 करोड़, खैरागढ़ बाईपास रोड हेतु 1.50करोड़, गभरा से मेंन रोड तक, तेंदुभाठा से जोम ओटेबन्द तक बिरुटोला से कुलीकसा लगभग 4.50कि. मी.पुल पुलिया सहित 8.80 करोड़, उदयपुर से खैरी पहुँच मार्ग, बेन्द्री से भरदा मार्ग पुल पुलिया सहित, कुकूरमुडा मार्ग लंबाई लगभग 3.5 की.मी. हेतु 5.60 करोड़।

2025-26 के बजट में सम्मिलित सड़क जैसे कामठा से हरदी, भीमपुरी से बोराई, छुईखदान से बकरकट्टा मार्ग, बाँधाटोला से कोहका झोरी , धनेली से देवारीभाट से बढ़ाई टोला तक पहुँच मार्ग, गंडई पंडरिया से दौजरी मार्ग, देवपुरा से भीमपुरी बेन्द्री पुल पुलिया सहित, काशीतोला से ढाप मार्ग हेतु 50-50 लाख की अतिरिक्त प्रावधान किया है। छुईखदान से उदयपुर बुंदेली मार्ग उन्नयन व पुनर्निर्माण लगभग 27 कि. मी. हेतु 12285 लाख।

इसके अलावा खैरागढ़ में 500 सीटर मल्टीपर्पस हाल निर्माण हेतु 4 करोड़, गंडई रेस्ट हाउस में अतिरिक्त कमरा हेतु 1 करोड़, सल्हेवारा रेस्ट हाउस निर्माण 1.20 करोड़, छुईखदान रेस्ट हाउस में 3 अतिरिक्त कमरा हेतु 1 करोड़, छुईखदान में 2 नग एच टाइप 2 नग एफ टाइप आवासीय भवन निर्माण हेतु 1.5करोड़, खैरागढ़ सर्किट हाउस निर्माण हेतु 4 करोड़ छुईखदान उप पंजीयक भवन हेतु 80 लाख शा.उ.मा.शाला चंदैनी हेतु अतिरिक्त राशि 60 हजार, पालीटेक्निक कन्या छात्रावास भवन में 3 अतिरिक्त क्लास रूम हेतु 50 लाख रु की बजट में सम्मिलित हुए । बजट में प्रावधान रखने के लिये विधायक यशोदा नीलाम्बर वर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय लोक निर्माण मंत्री अरुण साव, सिचाई मंत्री केदार कश्यप का आभार प्रकट की है।


Rohit dewangan-gandai
रिपोर्ट : रोहित देवांगन, गंडई
विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें.. 7415791636



खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg