Sat. Jun 27th, 2026

राष्ट्रपति ने म.प्र. राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो के ई-विवेचना ऐप को दिया प्लेटिनम पुरस्कार

Award
खबर शेयर करें..

मध्य प्रदेश खबर डेस्क खबर 24×7 भोपाल // राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु ने नई दिल्ली में विज्ञान भवन में मध्यप्रदेश के राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो के ई-विवेचना ऐप को जमीनी स्तर पर डिजिटल पहल के लिए प्लेटिनम पुरस्कार प्रदान किया। राष्ट्रपति ने डिजिटल इंडिया पुरस्कार 2022 समारोह में यह पुरस्कार दिया। AwardAward

राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो के अपर पुलिस महानिदेशक चंचल शेखर ने अपनी टीम के साथ पुरस्कार ग्रहण किया। समारोह में केन्द्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी, संचार और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी उपस्थित थे। Award

      इसे भी पढ़ेंकौरुआ जंगल रास्ते में नक्सलियों द्वारा छुपाये IED बरामद..

मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है जिसने 80 हजार से अधिक केस डायरी के साथ ई-विवेचना ऐप का सफल संचालन किया है। इस ऐप से पुलिस जाँच को पारदर्शी बनाया गया है। ऐप, जाँच अधिकारी को अपराध स्थल से ही साक्ष्य और बयान एकत्र कर संबंधित प्राथमिकी से जोड़ने की सुविधा प्रदान करता है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

एकत्र किए गए साक्ष्यों और बयानों को जियो टैग और टाइम-स्टैंप किया जाता है, जिससे इनमें बाद में छेड़छाड़ नहीं की जा सकती। इससे पुलिस जाँच में अदालतों का भी भरोसा बढ़ा है। Award


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg