Breaking
Fri. Apr 24th, 2026

‘द केरल स्टोरी 2 : बॉक्स ऑफिस काफी चौंकाने वाला रिस्पॉन्स, कैंसिल करने पड़े फिल्म के शोज

'The Kerala Story 2': Box office response is quite surprising, tickets were not sold, shows had to be cancelled.
खबर शेयर करें..

‘द केरल स्टोरी 2 : बॉक्स ऑफिस काफी चौंकाने वाला रिस्पॉन्स,  कैंसिल करने पड़े फिल्म के शोज

मनोरंजन खबर डेस्क खबर 24×7 // शुक्रवार को केरल हाई कोर्ट से राहत मिलने के बाद फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड‘ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म के मेकर्स को इस सीक्वल से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन बॉक्स ऑफिस रिस्पॉन्स काफी चौंकाने वाला रहा। केरल में फिल्म को लेकर दर्शकों का रिस्पांस इतना ठंडा है कि कई जगहों पर शोज कैंसिल करने की नौबत आ गई है। बाकी जगहों पर भी फिल्म को पिछले पार्ट जैसा रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई के जो आंकड़े सामने आ रहे हैं, उनसे लगता है कि बमुश्किल ही यह फिल्म अपनी लागत भी निकाल पाएगी। The Kerala Story 2

खाली रहे थिएटर, नहीं बिकीं टिकटें

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, केरल के प्रमुख शहरों जैसे कोच्चि, त्रिशूर और कोझिकोड में दर्शकों की कमी के चलते पहले दिन के कई शोज कैंसिल करने पड़े। कोच्चि के लुलु मॉल और त्रावणकोर जैसे बड़े सिनेमाघरों में दोपहर के शोज में महज 5 से 25 के बीच ही टिकटें बिकीं। थिएटर मैनेजमेंट ने फैसला लिया है कि शोज तभी चलाएंगे जब कम से कम 10 टिकटों की बुकिंग होगी। फिल्म में केरल और वहां की संस्कृति को कथित तौर पर गलत तरीके से दिखाने के चलते लोगों के इससे दूरी बनाने की खबरें हैं। The Kerala Story 2

solar pinal
solar pinal

यह भी पढ़ें- हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, अपमान के साथ ही बदनियती की शंका से नाराज हो किया था हत्या, गुमराह करने रची चोरी की कहानी

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

कोर्ट में चली लंबी कानूनी लड़ाई

मालूम हो कि इस फिल्म की रिलीज का रास्ता इतना आसान नहीं था। फिल्म के सेंसर सर्टिफिकेट के खिलाफ केरल हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। याचिका में दावा किया गया था कि यह फिल्म केरल के लोगों की छवि खराब कर रही है और समाज में गलत धारणाएं फैला रही है। कोर्ट ने पहले फिल्म की रिलीज पर 15 दिनों के लिए स्टे लगा दिया था। हालांकि मेकर्स की पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई करते हुए अगले ही दिन जस्टिस थॉमस ने स्टे हटा दिया और इसे रिलीज की इजाजत मिल गई। The Kerala Story 2 'The Kerala Story 2': Box office response is quite surprising, tickets were not sold, shows had to be cancelled.

प्रोड्यूसर विपुल शाह ने दी सफाई

प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह ने समाचार एजेंसी ANI के साथ बातचीत में कहा कि केरल एक खूबसूरत और ईश्वर को प्यार करने वाली जगह है। उन्होंने इस बात से इनकार किया कि फिल्म में केरल या वहां के लोगों को गलत ढंग से दिखाया गया है। शाह ने तर्क दिया, ‘अपराधी तो हर जगह होते हैं, चाहे वह मध्य प्रदेश हो, राजस्थान हो या केरल। हमने इस फिल्म का नाम ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ इसलिए रखा है क्योंकि यह केवल एक जगह तक सीमित नहीं है।’

‘The Kerala Story 2’: Box office response is quite surprising, tickets were not sold, shows had to be cancelled. source




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!