Tue. Oct 20th, 2026

पुलिस की कई जुआ फड़ो पर रेड, कार्रवाई कर नकद भी जप्त

Police raid several gambling dens, seize cash पुलिस की कई जुआ फड़ो पर रेड, कार्रवाई कर नकद भी जप्त
खबर शेयर करें..

पुलिस की कई जुआ फड़ो पर रेड, कार्रवाई कर नकद भी जप्त

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के गंडई थाना क्षेत्र में अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग मामलों में 9 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और जुआ फड़ से कुल 2,180 रुपये नकद, 52 पत्ती ताश तथा अन्य सामग्री जब्त की है। तीनों मामलों में छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जमानत मुचलके पर छोड़ा गया।

 

लिमों के शीतला तालाब के पास पकड़े गए तीन जुआरी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 17 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम लिमों में शीतला तालाब के पास कुछ लोग 52 पत्ती ताश से काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

 

इस दौरान शेख अमीर (36), प्रमोद कुमार पोर्ते (24) और जयराम पटेल (50), सभी निवासी ग्राम लिमों, को जुआ खेलते पकड़ा गया। पुलिस ने इनके कब्जे और जुआ फड़ से 650 रुपये नकद तथा 52 पत्ती ताश जब्त की। इस मामले में अपराध क्रमांक 326/2026 दर्ज किया गया।

 

हरडण्डा में दो लोग पकड़ाए

18 अक्टूबर 2026 को पुलिस को ग्राम हरडण्डा के पीपल चौक के पास जुआ खेले जाने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और छन्नुदास बंजारे (40) तथा शिव सतनामी (38), दोनों निवासी ग्राम हरडण्डा, को ताश पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेलते पकड़ा। पुलिस ने इनके कब्जे और जुआ फड़ से 720 रुपये नकद, 52 पत्ती ताश और एक प्लास्टिक की बोरी जब्त की। इस मामले में अपराध क्रमांक 327/2026 के तहत कार्रवाई की गई।

लालपुर गौठान के पास चार जुआरी पकड़े गए

इसी दिन ग्राम लालपुर के गौठान के पास जुआ खेले जाने की सूचना पर गंडई पुलिस ने दबिश दी। कार्रवाई के दौरान छन्नु पटेल (33), सबित लाल (46), फुलदास पटेल (48) और परशु राम (35), सभी निवासी ग्राम लालपुर, को जुआ खेलते पकड़ा गया।

पुलिस ने मौके से 810 रुपये नकद और 52 पत्ती ताश जब्त की। इस मामले में अपराध क्रमांक 329/2026 दर्ज कर छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की गई।

Police raid several gambling dens, seize cashपुलिस की कई जुआ फड़ो पर रेड, कार्रवाई कर नकद भी जप्त

दुर्गा मंच के पास चल रहा था जुआ

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 19 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम भुरभुसी में दुर्गा मंच के पास कुछ लोग 52 पत्ती ताश से काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर गंडई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और रेड कार्रवाई की।

इस दौरान पुलिस ने लेखराम साहू (30), दिलहरण साहू (35), राजेन्द्र साहू (41) और भागीराम साहू (73), सभी निवासी ग्राम भुरभुसी, को जुआ खेलते पकड़ा। इनके कब्जे और जुआ फड़ से 1,480 रुपये नकद तथा 52 पत्ती ताश जब्त की गई। इस मामले में अपराध क्रमांक 331/2026 दर्ज किया गया।

स्कूल के पास भी पकड़े गए चार जुआरी

इसी दिन पुलिस को ग्राम भुरभुसी के स्कूल के पास जुआ खेलने की दूसरी सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर कुमार साहू (46), सीताराम खण्डवे (36), सुरेश टंडन (34) और फालेन्द्र चतुर्वेदी (40), सभी निवासी ग्राम भुरभुसी, को ताश के पत्तों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेलते पकड़ा।

 

पुलिस ने इनके कब्जे और जुआ फड़ से 1,740 रुपये नकद, 52 पत्ती ताश तथा एक प्लास्टिक की बोरी जब्त की। इस मामले में अपराध क्रमांक 332/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के अंतर्गत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई।




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!