Breaking
Fri. Apr 24th, 2026

महुआ चोरी करने घुसे दो दरिंदों ने नाबालिग से किया गैंगरेप

खबर शेयर करें..

महुआ चोरी करने घुसे दो दरिंदों ने नाबालिग से किया गैंगरेप

घर से 300 मी. दूर मिली बालिका

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 कांकेर // सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत मानवता को शर्मसार करने वाली एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। शराब के नशे में चूर दो युवकों ने चोरी की नीयत से घर में घुसकर सो रही नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के जघन्य वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने दोनों आरोपी को किया गिरफ्तार 

पुलिस की मुस्तैदी से दोनों आरोपी अब सलाखों के पीछे है, लेकिन इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। 19 साल के दोनों आरोपियों ने पूछताछ में कबूल किया कि वे रात के अंधेरे में महुआ चोरी करने के इरादे से पीड़िता के घर में दाखिल हुए थे। वहां बिस्तर पर नाबालिग को सोता देख उनकी नीयत बिगड़ गई और उन्होंने सोते हुए मासूम का अपहरण कर घर से महज 300 मीटर दूर ले जाकर दरिंदगी की।

solar pinal
solar pinal

अपहरण की शिकायत पर सर्चिग

परिजनों ने जब रात में बेटी को बिस्तर पर नहीं पाया, तो अनहोनी की आशंका जताते हुए तत्काल सिटी कोतवाली थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने बिना समय गंवाए इलाके की घेराबंदी की और सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

एस पी योगेश साहू ने मिडिया को बताया की पीड़िता के बयान और साक्ष्यों के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों ने शराब के नशे में महुआ चोरी के लिए घर में घुसने और फिर इस घिनौनी वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। मामले में पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!