Wed. Jul 15th, 2026

KCC लोन में फर्जीवाड़ा : जांच अधिकारी के सामने ही पीड़ित किसानों से दुर्व्यवहार

KCC लोन में फर्जीवाड़ा : जांच अधिकारी के सामने ही पीड़ित किसानों से दुर्व्यवहार
खबर शेयर करें..

KCC लोन में फर्जीवाड़ा : जांच अधिकारी के सामने ही पीड़ित किसानों से दुर्व्यवहार

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 छुईखदान // डोकरा भाटा सोसायटी में केसीसी लोन का बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है, अभी तक लगभग दर्जन भर पीड़ित किसान सामने आए हैं, जिन्हें लाखों का चुना लगाया गया है।

पिछले दिनों डोकराभाटा सोसायटी के दर्जनों किसानों ने खैरागढ़ एस डी एम एवं कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर KCC लोन द्वारा फर्जीवाड़ा कि शिकायत दर्ज कराई थी, फर्जीवाड़ा कि जांच करने पहुंचे जांच दल के समक्ष ही सोसायटी के कुछ कर्मचारियों द्वारा पीड़ित किसानों के साथ बदतमीजी किए जाने कि शिकायत जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष देवराज किशोर दास को प्राप्त होते ही वे तुरंत डोकरा भाटा सोसायटी पहुंच कर, किसानों से बदतमीजी पुर्ण व्यवहार को लेकर आपत्ति जताई।

अन्न दाताओं से दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं… पूरे जिले के सभी सोसाइटियों में फर्जीवाड़ा की आशंका.. देवराज

किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष देवराज किशोर दास वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दीपक वैष्णव के साथ डोकरा भाटा सोसायटी पहुंच कर अन्नदाताओं से दुर्व्यवहार करने वाले कर्मचारीयों को जांच दल के समक्ष ही कड़ी फटकार लगाई है, और चेतावनी देते हुए मांग किया कि केसीसी लोन फर्जीवाड़ा का न्याय संगत जांच हो और दोषियों पर उचित कार्रवाई होनी चाहिए, साथ ही देवराज किशोर दास ने पुरे जिले के किसानों से अपील कि है कि केसीसी लोन के नाम पर उनसे भी किसी प्रकार से फर्जीवाड़ा किया गया हो तो तुरंत शिकायत दर्ज कराए, और सुचित करे किसान कांग्रेस के साथी अन्नदाताओं के साथ न्याय दिलाने मजबूती के साथ खडी है।KCC लोन में फर्जीवाड़ा : जांच अधिकारी के सामने ही पीड़ित किसानों से दुर्व्यवहार

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

Fraud in KCC Loans: Abusive Behavior Towards Affected Farmers in the Presence of the Investigating Officer




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg