Wed. Jul 15th, 2026

बारातियों की बस और ट्रक में भिड़ंत, 6 की दर्दनाक मौत

बारातियों की बस और ट्रक में भिड़ंत, 6 की दर्दनाक मौत
खबर शेयर करें..

बारातियों की बस और ट्रक में भिड़ंत, 6 की दर्दनाक मौत

नेशनल खबर डेस्क खबर 24×7 यूपी। हापुड़ जिले में एक भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है. एक्सीडेंट रविवार-सोमवार की रात धौलाना-गुलावटी हाईवे पर हुआ है. बारातियों से भरी बस और ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत के अलावा कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं.

सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों की मदद से बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. SP ज्ञानंजय सिंह ने मिडिया को बताया कि धौलाना-गुलावटी रोड पर बारातियों से भरी बस एक ट्रक से टकरा गई थी.

पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव शुरू किया गया. घायलों को बस से निकालकर अस्पताल भिजवाया, लेकिन छह लोगों की मौत हो गई थी. इसके अलावा 7 लोग घायल हुए हैं.बारातियों की बस और ट्रक में भिड़ंत, 6 की दर्दनाक मौत

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

एसपी का कहना है कि बस में कुल 12 लोग सवार थे. उनमें से एक की पहचान अभी नहीं हो पाई है और संभवतः वह ड्राइवर था.

बस की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि बस और ट्रक की टक्कर काफी जोरदार थी. टक्कर के बाद बस और ट्रक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं.




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg