Wed. Jul 15th, 2026

झांसे में फंसे कई दिग्गज कारोबारी, शेयर में मुनाफे के लालच में 100 से ज्यादा लोगों ने ₹50 करोड़ गंवाए

cg- jhassa fraud
खबर शेयर करें..

झांसे में फंसे कई दिग्गज कारोबारी, शेयर में मुनाफे के लालच में 100 से ज्यादा लोगों ने ₹50 करोड़ गंवाए

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 जांजगीर-चांपा // निवेश के नाम पर करोड़ों रुपए की ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। शेयर ट्रेडिंग और मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर हरीशंकर गुप्ता नामक व्यक्ति इलाके के 100 से अधिक निवेशकों के लगभग 50 करोड़ रुपए लेकर रफूचक्कर हो गया है।

आरोपी पिछले 8 महीनों से भूमिगत है और निवेशक न्याय के लिए दर-दर भटक रहे हैं। पोंड़ीकला निवासी हरीशंकर गुप्ता पिछले 8-9 साल से चांपा की मारुति विहार कॉलोनी में रह रहा था। उसने शेयर ट्रेडिंग में निवेश पर 3 प्रतिशत मासिक ब्याज का लालच देकर लोगों को फंसाना शुरू किया। उसने बाकायदा 20 से 30 एजेंट तैयार किए थे।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

ये एजेंट बाजार से 3 प्रतिशत ब्याज पर रकम उठाते थे, जिसमें से 2 प्रतिशत निवेशकों को देते और 1 प्रतिशत खुद रखते थे। समय पर ब्याज मिलने के कारण लोगों का भरोसा बढ़ता गया और देखते ही देखते करोड़ों रुपए आरोपी के पास जमा हो गए।

जमीन बेचकर पैसे लौटा रहे हैं एजेंट 

शिकायतकर्ताओं के अनुसार, ठगी का शिकार होने वालों में कई बड़े नाम शामिल हैं। श्याम भारती फ्यूल्स के संचालक ने 4 करोड़, सुनील सराफ ने डेढ़ करोड़, निरंजन महाराज ने सवा करोड़ और मुकेश साहू ने 2 करोड़ रुपए निवेश किए थे।

इनके अलावा लव राठौर और जुगु सोनी जैसे दर्जनों लोगों ने करोड़ों रुपए गंवाए हैं। अब हालात यह हैं कि एजेंटों को अपनी जमीन और संपत्ति बेचकर छोटे निवेशकों का पैसा लौटाना पड़ रहा है। निवेशकों का आरोप है कि वे पिछले कई महीनों से थाने के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन पुलिस एफआईआर दर्ज नहीं कर रही थी।

बैंक कर्मचारी के रूप में बनाई साख

ठगी की सबसे बड़ी वजह आरोपी की साख थी। बताया जा रहा है कि हरीशंकर गुप्ता यूनियन बैंक, चांपा में कर्मचारी के रूप में कार्य करता था। वह अक्सर बैंक के काउंटर पर बैठकर लेन-देन करता था, जिससे लोगों को लगा कि वह बैंक का हिस्सा है। वह ग्राहकों को केसीसी लोन में मुनाफे और गोल्ड लोन दिलाने के नाम पर भी निवेश करने को उकसाता था। इसी साख के दम पर निवेशकों ने उसे बिना डरे बड़ी रकम सौंप दी।cg- jhassa fraud




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg