Breaking
Mon. May 25th, 2026

12वीं कक्षा के हिंदी विषय के मूल्यांकन से अनुपस्थित 11 व्याख्याताओं को नोटिस जारी

खबर शेयर करें..

12वीं कक्षा के हिंदी विषय के मूल्यांकन से अनुपस्थित 11 व्याख्याताओं को नोटिस जारी

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // 12वीं बोर्ड परीक्षा के रद्द किए गए हिंदी विषय के पुर्नमूल्यांकन कार्य से अनुपस्थित रहने वाले 11 व्याख्याताओं को जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) मुकुल साव ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा के हिंदी विषय का मूल्यांकन कार्य 13 अप्रैल से शुरू करने के निर्देश दिए गए थे। इसके लिए जिला मुख्यालय स्थित बख्शी स्कूल में हिंदी विषय विशेषज्ञों को तैनात करने के निर्देश जारी किए गए थे।

solar pinal
solar pinal

मूल्यांकन के पहले दिन सोमवार को ही 11 विषय विशेषज्ञ मूल्यांकन कार्य के लिए उपस्थित नहीं हुए। इसके बाद डीईओ ने सभी संबंधित शिक्षकों को नोटिस थमाकर जवाब तलब किया है।12वीं कक्षा के हिंदी विषय के मूल्यांकन से अनुपस्थित 11 व्याख्याताओं को नोटिस जारी

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh
नोटिस प्राप्त करने वालों में देवनाथ साहू (सेजेस छुईखदान), गन्नूराम उर्वशा (रामपुर), यशोदा नेताम (रामपूर), गरिमा शाह (पाडादाह), पूजा पांडे (विवेकानंद स्कूल खैरागढ़), दुलेश साहू (वेसलियन स्कूल), केवल राम वर्मा (अवंती स्कूल), विनोद कुमार सोनी (शिशु मंदिर गंडई), हरेन्द्र कंवर (हाईस्कूल मरकामटोला),. चुलेश्वर श्रीवास (टैगोर स्कूल बुंदेली) और रामेश्वरी (अवंती स्कूल खैरागढ़) शामिल है।

जारी नोटिस में तत्काल कारण बताकर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है, अन्यथा असंतोषजनक जवाब पर कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg