FIR : रिश्तेदारों से ही ठगी, आवासीय विद्यालय में नौकरी दिलाने के नाम पर 2 लाख की धोखाधड़ी, दिया फर्जी मार्कशीट भी
छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 डोंगरगढ़ // डोंगरगढ़ थाना में नौकरी दिलाने के नाम पर 2 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। आवेदिका ललिता सिंह पति परसिवल प्रमोद कुमार पुर्ती निवासी बगदई पारा चौक डोंगरगढ़ ने थाने में लिखित आवेदन पेश किया, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है।
एकलव्य मॉडल स्कूल में कॉउंसलर बनाने का वादा
शिकायतकर्ता ने बताया कि उनके देवर आशीष पुर्ती निवासी डोंगरगढ़ और उनके मित्र कालीराम पारकर निवासी दुर्ग ने उन्हें एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (ईएमआरएस) में काउंसलर के पद पर नौकरी दिलाने का वादा किया था।![]()
आरोप के अनुसार नवंबर 2025 में उनसे कुल 4 लाख रुपए की मांग की गई थी। जिसमें से 2 लाख रुपए एडवांस के तौर पर ऑनलाइन माध्यम से पंजाब नेशनल बैंक खाते से ट्रांसफर किए गए थे। यह राशि चार दिनों के भीतर नौकरी लगवाने के वादे के साथ ली गई थी।
| पीड़िता को एक फर्जी मार्कशीट भी दिया
शिकायत में बताया गया है कि फरवरी 2026 तक न तो नौकरी मिली और न ही उनकी राशि वापस की गई है। इस दौरान उक्त पद के लिए एक फर्जी मार्कशीट भी प्रदान की गई थी। रायपुर एवं दुर्ग से आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के उन्हें कॉल आए, जो इस धोखाधड़ी का हिस्सा प्रतीत होते हैं। आवेदन की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी आशीष पुर्ती और कालीराम पारकर के खिलाफ धारा 318(4) और 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। |



![whatsapp-seeklogo[1]](https://khabar24x7.in/wp-content/uploads/2026/06/whatsapp-seeklogo1-300x89.png)

