रसगुल्ला में जहर मिलाकर परिवार 5 लोगों की सामूहिक खुदकुशी, जांच के लिए बनी SIT
छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 रायपुर। रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र के संजय नगर में शुक्रवार की रात बैटरी कारोबारी सैय्यद शाहिद उर्फ सज्जू ने पत्नी और तीन बच्चों के साथ आत्महत्या की थी। पांचों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। इधर, शनिवार को सामूहिक खुदकुशी मामले की जांच के लिए 8 सदस्यीय एसआईटी का गठन किया गया है। इसका नेतृत्व पुरानी बस्ती के एसीपी करेंगे। इस टीम में एक टीआई, एक महिला एसआई, एक एएसआई, एक हेड कांस्टेबल एवं 3 सिपाही कुल 8 सदस्य होंगे।
एसआईटी मामले से जुड़े सभी पहलुओं पर जांच करेगी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक पर करीब 20 लाख रुपए का कर्ज था। इसमें से कुछ बैंक और कुछ पैसे व्यक्तियों से लिए गए। हालांकि एक चौंकाने वाली बात यह है कि चार दिन पहले मृतक ने परिवार के लिए महीनेभर का राशन जमा किया था। अचानक ऐसे क्या हालात बने कि पूरे परिवार ने ही आत्महत्या कर ली। पुलिस अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है।
REED MORE: बीमा क्लेम मामला : पूर्व टीआई गिरफ्तार, भेजे गए जेल, एक वकील पर भी है FIR
सबसे सज्जनता से पेश आता था
मृतक के घर के आस-पास रहने वाले लोगों का कहना है कि, सैय्यद शाहिद अली लोगों से कम बात करता था लेकिन जब भी बात करता था सलीके से पेश आता। मुताबिक मृतक पांच भाई थे, उनमें सबसे बड़ा सैयद था। मृतक अपने भाइयों के अलग रहता था। पारिवारिक मसलों पर चर्चा भी नहीं होती थी। इस वजह से कर्ज के संबंध में मृतक के भाई भी पुलिस को कुछ नहीं बता पा रहे। ![]()
REED MORE: पुलिस का सख्त आदेश: किरायेदार की जानकारी 7 दिन में थाने में दें, नहीं तो होगी कार्रवाई
चाह माह पहले मृतका उर्स में मायका गई थी
सैय्यद शाहिद की पत्नी राबिया के भाई अकबर ने बताया कि, उनकी बहन चार माह पूर्व उर्स में शामिल होने दुर्ग आई थी। इसके बाद बीच-बीच में उनका अपनी बहन के साथ सामान्य बातचीत होती थी। बातचीत में मृतका ने अपने भाई को अपने परिवार के माली हालत के बारे में किसी तरह से कोई चर्चा नहीं की थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद अकबर तथा उनके परिवार के लोग शुक्रवार रात रायपुर पहुंच गए हैं।
REED MORE: E20 पेट्रोल पर देश का पहला बड़ा फैसला: कार खराब होने पर उपभोक्ता को नई कार या मुआवजा देने का आदेश
बैट्री रिपेयरिंग का कारोबार
पड़ोसियों के अनुसार,सैय्यद शाहिद अली तथा उनके परिवार रहन सहन में सादगी दिखती थी। परिवार ताम झाम से दूर रहता था। मृतक मौदहापारा में बैट्री रिपेयरिंग का काम करता था। मृतक के जिन लोगों के साथ संपर्क था, उन लोगों ने बताया कि एक दशक पूर्व सैय्यद शाहिद अली ओपोलो बैट्री में काम करता था, तब उनकी माली हालत बहुत अच्छी थी। उसके बाद क्या हुआ पता नहीं।
रसगुल्ला में जहर …?
घटना स्थल के पास से पुलिस ने सभी खाने-पीने का सामान जब्त कर जांच करने फोरेंसिक लैब भेज दी है। अभी तक माना जा रहा है कि सैय्यद ने पहले पूरे परिवार को रसगुल्ले में जहर मिलाकर दिया। उनकी मौत के बाद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के दूसरे दिन जांच करने के लिए पुलिस तथा फोरेंसिंक एक्सपर्ट की टीम मौके पर दोबारा पहुंची।
एक माह का राशन जमा किया था
पुलिस को जानकारी मिली है कि घटना के चार दिन पूर्व मृतक सैय्यद शाहिद ने घर के लिए एक माह का राशन जमा किया था। आनन-फानन में पूरे परिवार के खुदकुशी करने की घटना को लेकर पुलिस हैरान है। पुलिस मृतकों की मोबाइल जब्त कर जांच कर रही है। घटना के 15 दिन तक मृतकों का किन-किन लोगों के साथ क्या बात हुई है। पुलिस इस बारे में जानकारी जुटा रही है। मकान मालिक ने पुलिस को बताया है कि मृतक उन्हें हर माह समय पर किराया दे देता था। मकान मालिक भी घटना को लेकर हैरान है। सैय्यद शाहिद अली के बेटे इरशाद के दोस्त मोहम्मद शाहिद के अनुसार एक दिन पूर्व की रात वो इरशाद के साथ था। मृतक युवक के दोस्त के अनुसार इरशाद को उसके पापा ने बाहर से खाने के लिए कुछ लाने की बात कह घर जल्दी आने के लिए कहा। इस पर शाहिद अपने दोस्त को छोड़ने उनके घर तक गया।



![whatsapp-seeklogo[1]](https://khabar24x7.in/wp-content/uploads/2026/06/whatsapp-seeklogo1-300x89.png)

