Sat. Jun 27th, 2026

सुवेंदु को मिली बंगाल में युग बदलने की कमान, शाह ने की नाम की घोषणा

सुवेंदु को मिली बंगाल में युग बदलने की कमान, शाह ने की नाम की घोषणा
खबर शेयर करें..

सुवेंदु को मिली बंगाल में युग बदलने की कमान, शाह ने की नाम की घोषणा

राष्ट्रीय खबर डेस्क खबर 24×7 कोलकाता //  पश्चिम बंगाल में शुक्रवार को भाजपा ने सुर्वेदु अधिकारी को अपना नेता चुन लिया। बिस्वा बंगाल कन्वेंशन सेंटर में हुई विधायक दल की बैठक में पार्टी पर्यवेक्षक के रूप आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नए मुख्यमंत्री के रूप में उनके नाम का ऐलान किया।

उन्होंने कहा कि अलग-अलग आठ प्रस्ताव और समर्थन मिले है, जिनमें सभी में सुर्वेद का नाम है। वह संघर्षशील भी है और उन्हें प्रशासन – का अनुभव भी है। ‘वंदे मातरम’ और ‘जय श्रीराम’ के उद्‌घोष के साथ विधायकों ने सुर्वेदु को बधाई दी।सुवेंदु को मिली बंगाल में युग बदलने की कमान, शाह ने की नाम की घोषणा

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

सुर्वेदु ने जताया आभार..

नेता चुने जाने के बाद सुवेदु ने पीएम मोदी, शाह व पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी के संकल्प पत्र को समयबद्ध रूप से लागू करेंगे। उन्होंने मोदी के समर्थन में नारे भी लगवाए।

सुर्वेद अधिकारी ने बाद में पार्टी नेताओं के साथ जाकर राज्यपाल आरएन रवि से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। राज्यपाल ने उन्हें मुख्यमंत्री मनोनीत करते हुए सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया।

इससे पहले विधायकों को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 370 खत्म करने के बाद भी बंगाल में भाजपा सरकार बनाने का सपना था जो पूरा हुआ।

 

सुरक्षा का भरोसा और वादों का भार सुवेंदु की बड़ी चुनौती

 

खाली खजाना, वादे कैसे निभाएं: 7.71 लाख करोड़ रुपए का कर्ज है, खजाना खाली है। ऐसे में करीब एक लाख करोड़ की लुभावनी चुनावी घोषणाएं कैसे पूरी होगी? पलायन रोककर रोजगार पैदा करना भी चुनौती।

सुरक्षा का भरोसाः  प्रदेश में कानून-व्यवस्था चरमराई है, भ्रष्टाचार, कटमनी व सिंडिकेट की कार्य संस्कृति है, सांप्रदायिक उन्माद भी है। ऐसे में लोगों में सुरक्षा का भरोसा पैदा कर हालात सुधारना बड़ी चुनौती है।

अवैध घुसपैठ और सुरक्षाः  सीमा पार से अवैध घुसपैठ को रोकना और घुसपैठियों को निकालने की चुनौती।

पार्टी नेताओं से तालमेलः  सुवेंदु अधिकारी भाजपा में अपेक्षाकृत नए हैं, पार्टी के स्थापित नेताओं के साथ वैचारिक व कार्य संस्कृति का तालमेल रख आगे बढ़ना भी चुनौती

सभी वादे पूरे करेंगे

भाजपा में लोकतंत्र है और नेतृत्व के आशीर्वाद व सभी विधायकों की इच्छा से मुझे चुना गया है। केंद्र के साथ मिलकर काम करेंगे। जनता से किए सभी वादे पूरे करेंगे। राज्य में कानून का राज कायम होगा। कोई भी कानून अपने हाथ में न ले, हर मामले की समीक्षा होगी और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। – सुवेंदु अधिकारी




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg