Sat. Jun 27th, 2026

कुर्सी के पास ‘विजय’, वामदलों का बाहर से समर्थन, संख्या अभी भी एक कम

थलापति विजय कुर्सी के पास 'विजय', वामदलों का बाहर से समर्थन, संख्या अभी भी एक कम khabar 24x7
खबर शेयर करें..

कुर्सी के पास ‘विजय’, वामदलों का बाहर से समर्थन, संख्या अभी भी एक कम

राष्ट्रीय खबर डेस्क खबर 24×7 चेन्नई// तमिलनाडु में 108 सीटें जीतने के बाद सबसे बड़े दल टीवीके के नेता थलापति विजय ने कांग्रेस व वामदलों के समर्थन पत्र के साथ शुक्रवार शाम तीसरी बार लोकभवन में राज्यपाल आरवी आर्लेकर से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। Thalapathy Vijay

उन्हें शनिवार सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए राज्यपाल के बुलावे का इंतजार है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि पेंच बहुमत के लिए जरूरी स्पष्ट 118 विधायकों के समर्थन पत्र काँग्रेस (5), सीपी एम (2) व सीपीआई (2) से समर्थन पत्र मिलने के बावजूद आंकड़ा एक कम रहता है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

वाम दलों ने टीवीके को बाहर से समर्थन देने का ऐलान करते हुए समर्थन पत्र सौंपा है, लेकिन वामदलों को ही फॉलो करने की बात कहने के बावजूद दो सीटों वाली वीसीके पार्टी ने विजय को अपना समर्थन पत्र नहीं दिया है।थलापति विजय कुर्सी के पास 'विजय', वामदलों का बाहर से समर्थन, संख्या अभी भी एक कम khabar 24x7 Thalapathy Vijay

डीएमके ने इंडिया गठबंधन से नाता तोड़ा

डीएमके ने विपक्षी इंडिया गठबंधन से नाता तोड़ लिया है। लोकसभा में पार्टी की नेता कनिमोझी ने स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर संसद में अपनी पार्टी के 22 सदस्यों के लिए अलग बैठने की व्यवस्था करने का आग्रह किया है।

कनिमोझी ने बदली हुई राजनीतिक परिस्थितियों का हवाला देते हुए लिखा कि चूंकि कांग्रेस के साथ उनका गठबंधन अब खत्म हो गया बैठने की व्यवस्था को जारी रखना है। हमारे सदस्यों के लिए वर्तमान अनुपयुक्त होगा।

..तो सामूहिक इस्तीफा देंगे

डीएमके और एआईएडीएमके के मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किए जाने की अपुष्ट खबरों के बीच टीवीके ने ऐसे किसी प्रस्ताव का कड़ा विरोध किया। पार्टी ने कहा कि ऐसा हुआ तो सभी विधायक सामूहिक इस्तीफा दे देंगे।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg