Sat. Jun 27th, 2026

पश्चिम बंगाल में CM सुवेंदु अधिकारी ने ली शपथ, CM विष्णुदेव साय कोलकाता में शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल

पश्चिम बंगाल में CM सुवेंदु अधिकारी ने ली शपथ, CM विष्णुदेव साय कोलकाता में शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल
खबर शेयर करें..

पश्चिम बंगाल में CM सुवेंदु अधिकारी ने ली शपथ, CM विष्णुदेव साय कोलकाता में शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 रायपुर / पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया, जब श्री सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। लंबे समय से परिवर्तन की प्रतीक्षा कर रही जनता की आशाओं को नई दिशा मिली और पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन का सपना साकार हुआ।

 

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोलकाता पहुंचकर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी सहित शपथ लेने वाले सभी मंत्रिपरिषद सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह जनादेश केवल सरकार बदलने का नहीं, बल्कि पश्चिम बंगाल में विकास, सुशासन और नई कार्यसंस्कृति की स्थापना का जनसंकल्प है।

 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और डबल इंजन सरकार की शक्ति से पश्चिम बंगाल विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।पश्चिम बंगाल में CM सुवेंदु अधिकारी ने ली शपथ, CM विष्णुदेव साय कोलकाता में शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल

 

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल एक नई ऊर्जा और नई दिशा के साथ आगे बढ़ेगा। राज्य में माताओं-बहनों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी, युवाओं को उनके सपनों के अनुरूप अवसर प्राप्त होंगे और पश्चिम बंगाल एक बार फिर सोनार बांग्ला की अवधारणा को साकार करेगा।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg