Wed. Jul 1st, 2026

4.50 लाख के बेशकीमती हीरों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, महिला भी शामिल

4.50 लाख के बेशकीमती हीरों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, महिला भी शामिल
खबर शेयर करें..

4.50 लाख के बेशकीमती हीरों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, महिला भी शामिल

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 गरियाबंद। जिले में हीरा तस्करी के खिलाफ पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। धीरेन्द्र पटेल ने बताया कि मैनपुर थाना पुलिस और स्पेशल टीम की संयुक्त कार्रवाई में 4 लाख 50 हजार रुपए कीमत के 09 नग बहुमूल्य हीरा पत्थरों के साथ एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

 

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग अवैध रूप से हीरों की बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मैनपुर थाना क्षेत्र के जीरो पॉइंट सीकासार मार्ग पर घेराबंदी की।

3 लोगों से 9 बेशकीमती हीरे बरामद 

इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों में शामिल तीन लोगों को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 09 नग बेशकीमती हीरे बरामद किए गए। प्रारंभिक जांच में जब्त हीरों की कीमत करीब 4.50 लाख रुपए आंकी गई है।4.50 लाख के बेशकीमती हीरों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, महिला भी शामिल

 

पुलिस के अनुसार आरोपी हीरों के लिए ग्राहक तलाश रहे थे। पूछताछ के बाद आरोपियों के खिलाफ बीएनएस और खान एवं खनिज अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

लगातार तीसरी बड़ी कार्यवाई 

गरियाबंद पुलिस की हीरा तस्करी के खिलाफ यह लगातार तीसरी बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। पुलिस का कहना है कि अवैध खनिज कारोबार और तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg